रायगढ़। Breaking News : रायगढ़ नगर निगम सभापति चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने वार्ड नंबर 1 से पार्षद डिग्रीलाल साहू को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने लक्ष्मीनारायण साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है।
डिग्रीलाल साहू भाजपा संगठन से लंबे समय से जुड़े रहे हैं और पूर्व में मंडल अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं। संगठन में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है, जिससे उन्हें पार्टी ने इस महत्वपूर्ण चुनाव में उम्मीदवार बनाया है।
रायगढ़ नगर निगम सभापति पद के लिए होने वाला यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला साबित हो सकता है। अब देखना होगा कि पार्षदों का समर्थन किस ओर जाता है और कौन इस पद पर काबिज होता है।