Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : ऐश्वर्यम कॉलोनीवासियों के आंदोलन को रोकने पहुंची पुलिस, टेंट हटाने पर बढ़ा विवाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : ऐश्वर्यम कॉलोनीवासियों के आंदोलन को रोकने पहुंची पुलिस, टेंट हटाने पर बढ़ा विवाद

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/10 at 3:48 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : ऐश्वर्यम कॉलोनीवासियों के आंदोलन को रोकने पहुंची पुलिस, टेंट हटाने पर बढ़ा विवाद
CG NEWS : ऐश्वर्यम कॉलोनीवासियों के आंदोलन को रोकने पहुंची पुलिस, टेंट हटाने पर बढ़ा विवाद
SHARE

रायगढ़। CG NEWS : ऐश्वर्यम कॉलोनी में जर्जर सड़क की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे स्थानीय निवासियों और पुलिस के बीच सोमवार को तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी अनदेखी कर रहा है।

आंदोलन के दूसरे दिन, भारी संख्या में पुलिस बल जुटमिल, कोतवाली और चक्रधरनगर थानों से धरनास्थल पर पहुंचा। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की, लेकिन जब आंदोलनकारियों ने इनकार कर दिया, तो प्रशासन ने बलपूर्वक उनके टेंट को हटवा दिया।

- Advertisement -
Ad image

महिलाओं और पुलिस के बीच तीखी बहस

प्रशासन की इस कार्रवाई का कॉलोनीवासियों, विशेषकर महिलाओं ने विरोध किया। टेंट हटाने के दौरान महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस हुई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर जबरन दबाव बनाने और उनकी आवाज को दबाने का आरोप लगाया।

सालों से अधूरी है सड़क की मांग

स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऐश्वर्यम कॉलोनी की सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में हालात और बदतर हो जाते हैं, लेकिन प्रशासन उनकी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, वे आंदोलन जारी रखेंगे। वहीं, प्रशासन ने फिलहाल किसी भी आश्वासन या कार्रवाई की घोषणा नहीं की है।

TAGGED: cg news, रायगढ़।
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Fingeshwar News : उड़नदस्ता टीम और बोर्ड के अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों का किया अचौक निरीक्षण Fingeshwar News : उड़नदस्ता टीम और बोर्ड के अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों का किया अचौक निरीक्षण
Next Article Chhattisgarh : सफलता की नई इबादत लिख रहीं कोण्डागांव जिले की महिलाएं, बिहान से जुड़कर हो रहीं सशक्त,  Chhattisgarh : सफलता की नई इबादत लिख रहीं कोण्डागांव जिले की महिलाएं, बिहान से जुड़कर हो रहीं सशक्त

Latest News

CM sai cabinet meeting : साय कैबिनेट की बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर 
Grand News July 11, 2025
CRIME NEWS: इंटरनेशनल रैंकिंग वाली बेटी को पिता ने उतारा मौत के घाट, गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात
Grand News क्राइम July 11, 2025
World Population Day 2025: भारत बना दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, सामने हैं कई गंभीर चुनौतियां
Grand News देश July 11, 2025
CG NEWS: सावन के पहले दिन कुलेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब, त्रिवेणी संगम में गूंजा “हर हर महादेव”
Grand News छत्तीसगढ़ धर्म राजिम July 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?