Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, भारतीय कुश्ती महासंघ पर लगा निलंबन हटाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsदेश

BREAKING NEWS : खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, भारतीय कुश्ती महासंघ पर लगा निलंबन हटाया

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/03/11 at 2:03 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

डेस्क। BREAKING NEWS : खेल मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) पर लगा निलंबन हटा लिया है। इस फैसले के बाद घरेलू टूर्नामेंटों के आयोजन और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए राष्ट्रीय टीमों के चयन का रास्ता साफ हो गया। बता दें, खेल मंत्रालय ने अंडर-15 (यू-15) और अंडर-20 (यू-20) राष्ट्रीय चैंपियनशिप की जल्दबाजी में घोषणा करने के लिए डब्ल्यूएफआई को 24 दिसंबर, 2023 को निलंबित कर दिया था।

- Advertisement -

संजय सिंह के नेतृत्व वाले पैनल ने 21 दिसंबर, 2023 को चुनाव जीते थे, लेकिन पूर्व WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के गढ़ गोंडा के नंदिनी नगर में नेशनल चैंपियनशिप के लिए वेन्यू के चुनाव ने सरकार को नाराज कर दिया था। खेल मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि WFI ने सुधारात्मक उपाय किए हैं, इसलिए उसने निलंबन हटाने का फैसला किया है।

- Advertisement -

संजय सिंह 2023 में बने WFI के नए प्रमुख

गौरतलब है कि सात महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के लिए निवर्तमान WFI प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर 2023 में विरोध प्रदर्शन करने वाले पहलवानों ने इस साल दिसंबर 2023 में महासंघ के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए हुए चुनावों को रद्द करने और उन्हें अवैध घोषित करने के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया था। बृजभूषण के वफादार संजय सिंह को 21 दिसंबर 2023 को हुए चुनावों में WFI का नया प्रमुख चुना गया।

पिछले महीने भारतीय कुश्ती महासंघ का कार्यालय बदले जाने का ऐलान हुआ था। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने स्वीकार किया था कि उसका संचालन पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के आवास से किया जा रहा था लेकिन यह अस्थायी व्यवस्था है और अगले महीने कनॉट प्लेस में नये कार्यालय से काम शुरू हो जाएगा। WFI को दिसंबर 2023 में खेल मंत्रालय द्वारा निलंबित कर दिया गया था लेकिन पूर्व प्रमुख और पांच बार के भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे उत्पीड़न के मुकदमे के बावजूद महासंघ का काम उनके 21, अशोक रोड स्थित घर से किया जा रहा था।

TAGGED: Breaking News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : भिलाई में महाराष्ट्र मंडल में जिला स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन CG NEWS : भिलाई में महाराष्ट्र मंडल में जिला स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन
Next Article CG NEWS : डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी, जिला हॉस्पिटल की ओपीडी सेवा बंद, मरीजों को हो रही परेशानी CG NEWS : डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी, जिला हॉस्पिटल की ओपीडी सेवा बंद, मरीजों को हो रही परेशानी

Latest News

CG News : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: म्युल खाता मामले में फरार आरोपी गोविंद चौहान गिरफ्तार, करोड़ों की सट्टा रकम का हुआ खुलासा
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 3, 2025
CG NEWS: कांकेर में तेंदुए का आतंक! इमलीपारा के बाद कोड़ेजुंगा में दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग
Grand News कांकेर छत्तीसगढ़ July 3, 2025
CG CRIME NEWS : उपसरपंच ने घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 3, 2025
श्याम सत्संग महिला मंडल द्वारा फैशन एरा का आयोजन, संग्रहण होने वाले धन से करवाएंगे कन्याओं की शादी
छत्तीसगढ़ रायपुर July 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?