Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Holika Dahan 2025 : जानिए होलिका दहन का महत्व और शुभ मुहूर्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsधर्मलाइफस्टाइल

Holika Dahan 2025 : जानिए होलिका दहन का महत्व और शुभ मुहूर्त

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/03/12 at 8:03 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
Holika Dahan 2025: जानिए होलिका दहन का महत्व और शुभ मुहूर्त
Holika Dahan 2025: जानिए होलिका दहन का महत्व और शुभ मुहूर्त
SHARE

Holika Dahan 2025: होलिका दहन हिन्दू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो होली के पहले दिन मनाया जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत, और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है. फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है. इस साल गुरुवार, 13 मार्च 2025 होलिका दहन किया जाएगा. होलिका दहन के दिन सांकेतिक रुप में अग्नि में होलिका का दहन किया जाता है. इस उत्सव से होली के त्योहार की शुरुआत होती है और इसके दूसरे दिन रंग वाली होली यानि की 14 मार्च 2025 को रंगोत्सव मनाया जाता है.

- Advertisement -

ये भी पढ़ें : Holi 2025 Date : कब मनाई जाएगी होली 14 या 15 मार्च? यहां जानें सही तिथि 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

Holika Dahan 2025 : होलिका दहन से जुड़ी कथा-

होलिका दहन की मुख्य कथा राक्षसों के राजा हिरण्यकश्यप और उनके बेटे प्रह्लाद से जुड़ी हुई है. हिरण्यकश्यप भगवान विष्णु का घोर विरोधी था और वह चाहता था कि सभी लोग केवल उसकी पूजा करें, लेकिन उसका बेटा प्रह्लाद भगवान विष्णु का भक्त था. हिरण्यकश्यप ने उसे धर्म से विमुख करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन वह हमेशा सफल नहीं हुआ.

- Advertisement -

अंत में, हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका से मदद मांगी। होलिका के पास एक वरदान था जिसके तहत वह आग से नहीं जल सकती थी. हिरण्यकश्यप ने होलिका को आदेश दिया कि वह प्रह्लाद को अपनी गोदी में लेकर आग में बैठ जाए ताकि वह जलकर मारा जाए. लेकिन, भगवान की कृपा से प्रह्लाद बच गए और होलिका जलकर राख हो गई। यह घटना बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बन गई.

- Advertisement -

Holika Dahan 2025 : होलिका दहन का क्या है महत्व-

होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जो प्रहलाद और होलिका की कथा पर आधारित है. यह माना जाता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) को दूर करता है और समृद्धि लाता है. इस अनुष्ठान में आग लगाना शामिल है, जो उत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. होली का त्योहार रंगों और उत्सव का पर्व है. जो नई उमंग लाता है और लोगों के जीवन को गुझिया की मिठास और खूबसूरत रंगों से भर देता है.

इस साल होलिका दहन के दिन भद्रा का साया रहेगा जिसकी शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 14 मार्च तक 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगी. इस कारण होलिका दहन का शुभ मुहूर्त सिर्फ 1 घंटे का रहेगा. जो 13 मार्च 2025 को रात्रि 11 बजकर 26 मिनट से 12 बजकर 19 मिनट तक है. कुछ अन्य सोर्स की जानकारी के अनुसार दूसरा मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 27 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक है. और दूसरे दिन यानि 14 मार्च को रंगो वाली होली खेली जाएगी. इस दिन लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर (Holi) होली के पर्व की बधाई देते हैं.

TAGGED: # latest news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, holi 2025, Holi 2025 Date, holi 2025 date in india, holi 2025 in calendar, holi kab hai 2025 mein, holika dahan, holika dahan 2025, holika dahan 2025 date, holika dahan 2025 kab hai, holika dahan 2025 mein kab hai, holika dahan bhadra time, holika dahan kab hai, holika dahan kab hai 2025, holika dahan ki kahani, holika dahan kitni tarikh ko hai, holika dahan puja vidhi, holika dahan pujan samagri, होलिका दहन कब है 2025, होली 2025 में कब है
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : होली पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी आपात चिकित्सा सेवा, मेडिकल स्टाफ को दिए गए विशेष निर्देश
Next Article GRAND NEWS : होला मोहल्ला के उपलक्ष पर यात्रा श्री हजूर साहिब नांदेड़ और गुरुद्वारा नानक झीरा बीदर के लिए निकाली गई निशुल्क यात्रा, नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व विधायक होरा ने किया रवाना 

Latest News

IPL 2025 GT vs LSG : रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने गुजरात को 33 रनों से हराया
Cricket खेल May 23, 2025
CG News : बिलासपुर की सिटी बसें बनीं मौत का सफर, 11 बसें बिना फिटनेस के दौड़ रहीं सड़कों पर
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
Aaj Ka Rashifal 18 May 2025: आज इन राशियों की चमकेगी तकदीर, पढ़ें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 23 May 2025: जानें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
धर्म राशिफल May 23, 2025
CG Breaking : गौशाला में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?