Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today : कन्या, तुला और मकर राशि के लिए लाभदायक दिन, देखिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Horoscope Today : कन्या, तुला और मकर राशि के लिए लाभदायक दिन, देखिये आज का राशिफल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/12 at 8:46 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
6 Min Read
Horoscope Today : कन्या, तुला और मकर राशि के लिए लाभदायक दिन, देखिये आज का राशिफल
Horoscope Today : कन्या, तुला और मकर राशि के लिए लाभदायक दिन, देखिये आज का राशिफल
SHARE

Horoscope Today 12 march 2025 : 12 मार्च दिन बुधवार, आज का दिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार कन्या,तुला और मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। दरअसल चंद्रमा का गोचर आज दिन रात सिंह राशि में होने जा रहा है और इस गोचर के दौरान चंद्रमा आज मघा नक्षत्र से संचार करेंगे। इन स्थितियों में आज चंद्रमा के गोचर से सूर्य और शनि के बीच समसप्तक योग बनेगा।

- Advertisement -

मेष राशि – मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सजग और सक्रिय रहेंगे। साथ ही आज आप अपने काम में किसी प्रकार का समझौता पसंद नहीं करेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक व्यवसाय करने वाले लोगों को आज परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक तो है लेकिन सेहत के मामले में इनके अपना ध्यान भी रखना होगा। आज आप अपने सांसारिक सुखों पर धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप आज घर किसी की व्यवस्था को बनने में भी सहयोग करेंगे।

- Advertisement -

मिथुन राशि – मिथुन राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र के साथ आपको घरेलू मामलों पर भी ध्यान देना होगा। लेकिन आज आपको अपने विरोधियों और शत्रुओं से भी सतर्क रहना होगा। कारोबारी जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा लेकिन प्रतिद्वंद्वियों से इनको चुनौती भी मिलेगी। वैसे आज आपको ससुराल पक्ष के संबंधियों से अपेक्षित सहयोग भी मिलेगा।

- Advertisement -

​कर्क राशि – कर्क राशि के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे। घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी होगी। आपकी कोई चाहत पूरी होगी जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपको आज दोस्तों के साथ पार्टी और मनोरंजक करने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि – सिंह राशि में आज चंद्रमा का गोचर होना शुभ फलदायी रहेगा। भावुकता पर काबू रखेंगे तो सभी कुछ आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता की ओर से आपको आज लाभ मिलने वाला है। वैवाहिक जीवन भी आपका आज अनुकूल रहेगा। आप घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। आपको आज शिक्षा और कारोबार में सफलता मिलने का योग है। आज विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों से समर्थन और सहयोग दोनों मिलेगा। अगर आज आप किसी की सलाह पर अपना पैसा निवेश करते हैं तो यह आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है, इसलिए आज आपको आर्थिक मामलों में सोच समझकर अपनी बुद्धि से फैसला लेना चाहिए।

तुला राशि – तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कारोबार व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज अपने कारोबार में लाभ मिलेगा। अच्छी बात यह भी है कि आपको अपने बिजनेस में साझेदारों से भी आज पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका अच्छा है।

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के कर्म भाव में हो रहा चंद्रमा का गोचर आज इनके लिए शुभ लाभदायक रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों के बीच आज तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी इससे आपको उनसे अपेक्षित सहयोग मिल पाएगा। आज आप शौक और मनोरंजन की चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं। आपके घर किसी मेहमान के आगमन का संयोग बन सकता है।

धनु राशि – धनु राशि के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपके घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। परिवार के साथ आपका जीवन मनोरंजक बीतेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा नहीं तो आपका खर्च बजट से बाहर हो सकता है। वैसे आपको कुछ भौतिक सुख साधन भी प्राप्त होगा। आप आज अपने किसी चाहत को पूरी कर पाएंगे।

मकर राशि – आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आप सुबह से ही सक्रिय होकर अपने काम में लगे रहेंगे। आपके कई रुके हुए काम भी आज पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी का भी आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। लव लाइफ भी आज आपकी सुखद रहेगी। प्रेमी के लिए आप आज उपहार ले सकते हैं।

कुंभ राशि – कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला रह सकता है, इसलिए आपको अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। आर्थिक मामलों में आपके सितार कहते हैं कि आपको आज किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना होगा नहीं तो आपका धन फंस सकता है। नौकरी में आपके ऊपर आज काम का दबाव रहेगा।

मीन राशि – मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। आपको अपने व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। आपको आज दोस्तों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रह सकता है

TAGGED: horoscope today
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article श्रीश्री रविशंकर और उनके संस्थान के परोपकार और मानवता के कल्याण के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article CG NEWS : अतिरिक्त प्रधान सेनानी एस.के. ठाकुर ने किया जिला सेनानी कार्यालय का निरीक्षण CG NEWS : अतिरिक्त प्रधान सेनानी एस.के. ठाकुर ने किया जिला सेनानी कार्यालय का निरीक्षण

Latest News

निजी स्कूलों पर सख्ती: पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म और शुल्क पर नए नियम लागू, उल्लंघन पर मान्यता रद्द की चेतावनी
Grand News May 13, 2025
CG BREAKING :
CG BREAKING : बड़ी संख्या में अधीक्षक भू अभिलेख और तहसीलदारों का प्रमोशन, बने डिप्टी कलेक्टर, आदेश जारी 
Grand News May 13, 2025
CG NEWS : बार में डांस के दौरान भिड़े युवक, बाहर बुलाकर कार में की तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी भी दी 
Grand News May 13, 2025
जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत पीथमपुर, जो कि क्षेत्र की इकलौती निर्विरोध पंचायत मानी गई थी, अब विवादों के घेरे में है। सरपंच रूपांजलि उदासी को लेकर गांव में
CG : पीथमपुर गांव में सरपंच के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, विकास कार्यों में रुचि न लेने का आरोप
Grand News छत्तीसगढ़ May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?