Today’s Horoscope 14 March 2025 : आज 14 मार्च 2025, शुक्रवार के दिन चंद्रमा का संचार सिंह राशि से आगे बढ़कर कन्या राशि में उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ हो रहा है। इस गोचर के दौरान चंद्रमा ग्रहण योग से प्रभावित रहेंगे। वहीं, सूर्य भी आज मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे बुधादित्य योग के साथ त्रिग्रह योग का निर्माण होगा। इस विशेष योग के चलते कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है, जबकि कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं, किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष राशि – आज मेष राशि से छठे भाव में चंद्रमा का संचार हो रहा है ऐसे में आज इन्हें जोखिम भरे काम से बचना होगा। बेहतर होगा कि शत्रुओं और विरोधियों से सतर्क रहें नहीं तो वह मौके का लाभ उठाकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। वैसे आज आपको परिवार और पड़ोसियों से सहयोग भी मिलेगा और आप मौज मस्ती के बीच कुछ जरूरी काम को भी निपटाने का प्रयास करेंगे।
वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मनोरंजक रहेगा। आप आज दोस्तों और परिचितों के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं। आपकी मित्रता का दायरा भी आज बढेगा और आपको आज कुछ नया और रोमांचक काम करने का भी मौका मिलेगा। खानपान भी आज आपको अपनी रुचि का मिलेगा। संतान पक्ष से आपको आज खुशी मिलेगी। लेकिन आज आपका खर्च भी बना रहेगा।
मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों का दिन आज होली के रंगों की भांति सतरंगी रहने वाला है। आपको आज करियर कारोबार में कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आपके घर आज मित्रों और मेहमानों का भी आगमन हो सकता है इसलिए आपको आज एक साथ कई मोर्चों पर काम करना होगा।
कर्क राशि – कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको आज परिवार के साथ सहयोग से खुशी मिलेगी। आर्थिक एवं कारोबार संबंधी विषयों में भी आज आप भाग्यशाली रहेंगे। आपको आज दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी पुराने परिचित और मित्र से मिलकर खुशी होगी। ससुराल के संबंधियों से भी आज आपको लाभ मिलने का योग बना हुआ है।
सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक है लेकिन अतिउत्साह से आपको आज बचना होगा। आपको आज किसी मित्र और संबंधी से प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी। आपके घर मित्रों और मेहमानों के आगमन से चहल पहल की स्थिति रहेगी। माता पिता से भी आपको आज स्नेह और सहयोग मिलेगा। फैमिली बिजनेस में आज परिवार वालों का पूरा सहयोग रहेगा।
कन्या राशि – कन्या राशि के लोगों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज जोखिम वाले काम से बचने की जरूरत है। आज आपकी राशि में चंद्रमा को ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में आपका मन आज विचलित रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी काम करने और निर्णय लेने से बचना होगा। किसी बातों और व्यवहार से आपको मानसिक कष्ट भी हो सकता है।
तुला राशि – तुला राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप आज का दिन परिवार के साथ आनंदपूर्वक बिताएंगे। किसी मित्र या मेहमान के आगमन से आपको आज खुशी मिलेगी। आज आपको दोस्तों और पड़ोसियों के साथ मेलजोल बनाए रख पाएंगे और आपको इनसे सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा।
वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आप आज दोस्तों के साथ मौजमस्ती का आनंद लेंगे। आपको आज किसी पुराने परिचित और मित्र से भी मिलने का मौका मिलेगा। कारोबारी जातक आज कमाई से खुश रहेंगे लेकिन कुछ ऐसे लोगों से भी सामना हो सकता है जिससे आपको परेशानी और क्रोध आ सकता है।
धनु राशि – आपके लिए आज हो रहा सूर्य का गोचर शुभ फलदायी रहेगा। आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको आज अपने परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ मिल सकता है। भाइयों से भी आपका आज मेलजोल और तालमेल बना रहेगा। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होगी। जीवनसाथी के लिए आज आप कोई गिफ्ट ले सकते हैं।
मकर राशि – मकर राशि के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज आपके आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप मौज मस्ती के बीच धर्म अध्यात्म में भी रुचि लेंगे। आपको अपने बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। कोई मित्र या मेहमान अचानक आपके घर आ सकता है। लव लाइफ में प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा।
कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज परिवार के किसी सदस्य की वजह से परेशानी और चिंता हो सकती है। लेकिन दोस्तों और पड़ोसियों से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा। वैसे आज आपको शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए। किसी से विवाद में उलझना नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो आज वाहन सावधानी से चलाएं।
मीन राशि – आपके लिए आज का दिन लाभदायक और मनोरंजक रहेगा। कारोबार व्यापार में आपको आज लाभ मिलेगा। कोई अच्छी और प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी। आपको आज कुछ रचनात्मक काम करने का भी मौका मिलेगा। दोस्तों और पड़ोसियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। किसी शुभ और मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा।