Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG News : स्मृति वाटिका में लगी भीषण आग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़मुंगेली

CG News : स्मृति वाटिका में लगी भीषण आग

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/03/16 at 6:47 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
SHARE

मुंगेली। CG News : अरण्यिका रोपणी सकरी और स्मृति वाटिका मे भीषण आग लग गई है। इस आग ने जंगल की बड़ी मात्रा में वनस्पति को नष्ट कर दिया है, जिससे न केवल प्राकृतिक संपदा को भारी नुकसान हुआ है, बल्कि जीव-जंतुओं के लिए भी यह एक गंभीर खतरा बन गया है।

 

- Advertisement -
Ad image

मुंगेली रोड सकरी के पास मौजूद स्मृति वाटिका वन में आगजनी की घटना सामने आई है ।जिसमें आगजनी के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। होली के दौरान अधिकांश लोग अपने घरों में थे, जबकि असामाजिक तत्व खुले में घूम रहे थे। सूनेपन की परिस्थितियों में जंगल में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया। हालांकि, अभी भी सूखी पत्तियों में आग सुलग रही है, जिसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सामाजिक वानिकी के अधिकारी के द्वारा इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसकी मदद से आग पर नियंत्रण पाने मे सफलता मिली। लेकिन जंगल में कई स्थानों पर आग अभी भी सुलग रही है। वन विभाग की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। हर साल गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, लेकिन इस बार वन विभाग इसे रोकने में नाकाम साबित हुआ। स्थानीय लोग इस घटना से चिंतित हैं, क्योंकि इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, बल्कि आसपास के गांवों के लिए भी खतरा बढ़ जाता है।

 

इस आग से हरे-भरे जंगल का बड़ा हिस्सा खाक हो गया, बल्कि यहां रहने वाले जीव-जंतुओं का भी प्राकृतिक आवास प्रभावित हुआ है। आग लगने से कई पक्षी और छोटे जीव अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने मजबूर हुए। फिलहाल, प्रशासन इस घटना की जांच कर रहा है कि आग दुर्घटनावश लगी या फिर यह शरारती तत्वों की करतूत है। इसका पता लगाया जाएगा।वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे जंगल में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, भीषण आग, स्मृति वाटिका में लगी आग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार 
Next Article IND Vs WI IMLeague 2025 Final Live: वेस्टइंडीज मास्टर्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगी इंडिया मास्टर्स, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Latest News

CG NEWS: रायपुर में सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर निगम का शिकंजा, वीडियोग्राफी के बाद वसूले 1 लाख से ज्यादा का जुर्माना
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG : अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, धमतरी में फिर पकड़ाए 13 हाईवा
CG : अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, धमतरी में फिर पकड़ाए 13 हाईवा
छत्तीसगढ़ धमतरी June 24, 2025
CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला: रजत बिल्डर को 57.97 लाख रुपये आबंटिती को लौटाने का आदेश
CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला: रजत बिल्डर को 57.97 लाख रुपये आबंटिती को लौटाने का आदेश
छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG News : शिक्षा न केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम है, बल्कि एक समृद्ध, सशक्त और संस्कारित समाज की नींव भी है- अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?