Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj Ka Rashifal, 18 March 2025 : वृषभ, कन्या और धनु राशि के लिए विशेष लाभदायक दिन, धन लाभ के संकेत, देखिये आज का राशिफ़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Aaj Ka Rashifal, 18 March 2025 : वृषभ, कन्या और धनु राशि के लिए विशेष लाभदायक दिन, धन लाभ के संकेत, देखिये आज का राशिफ़ा

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/18 at 8:48 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
6 Min Read
Aaj Ka Rashifal, 18 March 2025 : वृषभ, कन्या और धनु राशि के लिए विशेष लाभदायक दिन, धन लाभ के संकेत, देखिये आज का राशिफ़ा
Aaj Ka Rashifal, 18 March 2025 : वृषभ, कन्या और धनु राशि के लिए विशेष लाभदायक दिन, धन लाभ के संकेत, देखिये आज का राशिफ़ा
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 18 March 2025: 18 मार्च का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन वृषभ, कन्या और धनु राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिनभर तुला राशि में होगा, जिससे चंद्रमा मंगल से पंचम भाव में स्थित रहेंगे। वहीं, मीन राशि में मालव्य राजयोग प्रभावी रहेगा, जो कुछ राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ऐसे में आज मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा? आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल।

- Advertisement -

मेष राशि – मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन चिंताजनक हो सकता है। आज आपको कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम के दबाव में आपसे गलतियां हो सकती हैं, जिसके वजह से आपको वरिष्ठ अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप सावधानी बरतें।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ राशि – आज कार्यक्षेत्र में आपको नए मौके मिलेंगे। व्यापार में भी आपको फायदा होने के आसार हैं। बड़े लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। करियर को लेकर आपमें संतुष्टि का भाव नजर आएगा। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

- Advertisement -

​मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपको मेहनत का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आज आपके विरोधी भी आपसे मित्रतापूर्वक व्यवहार करेंगे। हालांकि आपको यह पहचान करने की जरूरत है कि कौन आपका सच्चा मित्र है और कौन आपके भेद लेने आया है। वहीं परिवार में आज भाई-बहनों के साथ स्नेहिल संबंध रहेंगे।

- Advertisement -

कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप पर अधिक जिम्मेदारियां होंगी इसलिए आप काम समय से पूरा करने की कोशिश करें। बेवजह की बातों से दूर रहें और किसी के काम में टांग न अड़ाएं। आज आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार के साथ आज किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं।

सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों को आज मेहनत का फल मिलेगा। आज आपको विदेश से लाभ मिल सकता है। आज पढ़ाई और करियर में आ रहीं परेशानियों से राहत मिलने वाली है। आज आपको सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। अगर बिजनेस में कोई बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो पूरी जांच-परख के बाद कदम उठाएं, आपको फायदा जरूर मिलेगा।

कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप मन ही मन प्रसन्न रहेंगे। संतान की तरफ से अच्छा समाचार मिल सकता है। उनकी तरक्की देखकर आपको मानसिक शांति मिलेगी।

तुला राशि – तुला राशि के जो जातक राजनीति से जुड़े हैं, आज उनका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। वहीं प्रेमी जीवन बिता रहे लोगों को आज पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आपको सावधान रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में वाक्पटुता और समझदारी से काम लेना होगा। आप अपनी सूझबूझ से अच्छा मुनाफा काम सकते हैं। आज अपने मन की भावनाओं को हाव-भाव में न झलकने दें। अगर किसी की बात बुरी भी लगती हो तो उसे टाल दें, इससे आप बेवजह की बहस से बच जाएंगे।

​धनु राशि – धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ होने वाला है। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकता है। व्यापार में भी आज आपको मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो पार्टनर की मदद से आप अतिरिक्त आय कर सकते हैं।

मकर राशि – मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। व्यवसाय में आपको सावधान रहने की जरूरत है। आज आपको विरोधियों से बचने की जरूरत है, वो आपको परेशानी में फंसा सकते हैं। कारोबार में आपको उम्मीद के मुताबिक मुनाफा नहीं मिलेगा।

कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आज आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा। इसकी वजह से आप अपनी सेहत पर कम ध्यान दे पाएंगे। आज थोड़ा तनाव भी हो सकता है इसलिए बेहतर होगा कि परिवार के सदस्यों या किसी करीबी से अपने मन की बात साझा करें।

मीन राशि – मीन राशि के जातकों को आज कोई कीमती चीज मिल सकती है। परिवार में बुजुर्गों के आशीर्वाद से आप इसे हासिल करेंगे। अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए अच्छा है। वहीं कार्यक्षेत्र में आज आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है। इसके लिए योजना बनाकर काम करें। समय का प्रबंधन करें।

TAGGED: 18 March 2025, aaj ka rashifal
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh : सीएम विष्णुदेव साय ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, नई पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति की सफलता से कराया अवगत, कहा बस्तर के विकास को मिल रही नई दिशा Chhattisgarh : सीएम विष्णुदेव साय ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, नई पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति की सफलता से कराया अवगत, कहा बस्तर के विकास को मिल रही नई दिशा
Next Article CG NEWS : महामहिम राज्यपाल रमेन डेका का जांजगीर-चांपा दौरा, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत CG NEWS : महामहिम राज्यपाल रमेन डेका का जांजगीर-चांपा दौरा, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

Latest News

India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
Breaking News NATIONAL अंतराष्ट्रीय देश May 9, 2025
Sports News : छत्तीसगढ़ स्टेट पिक्लबॉल संघ द्वारा टर्फ 71 लक्की डबल्स पिकलबाल टूर्नामेंट का आयोजन, प्रदेश के नेशनल, इंटरनेशनल खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
Sports News : छत्तीसगढ़ स्टेट पिक्लबॉल संघ द्वारा टर्फ 71 लक्की डबल्स पिकलबाल टूर्नामेंट का आयोजन, प्रदेश के नेशनल, इंटरनेशनल खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
खेल छत्तीसगढ़ May 9, 2025
RAIPUR NEWS : धरसीवां के संभव स्टील प्लांट से 4 बाल श्रमिक बरामद
RAIPUR NEWS : धरसीवां के संभव स्टील प्लांट से 4 बाल श्रमिक बरामद
छत्तीसगढ़ रायपुर May 9, 2025
CG NEWS :वार्ड 69 की पाइपलाइन समस्या का समाधान, सूर्यप्रकाश उपाध्याय और वार्डवासियों के प्रयास लाए रंग
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?