Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : सीएम साय ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात, नक्सल उन्मूलन, औद्योगिक विकास और महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रायपुर

CG NEWS : सीएम साय ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात, नक्सल उन्मूलन, औद्योगिक विकास और महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/18 at 2:43 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : सीएम साय ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात, नक्सल उन्मूलन, औद्योगिक विकास और महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा
CG NEWS : सीएम साय ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात, नक्सल उन्मूलन, औद्योगिक विकास और महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा
SHARE

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बस्तर क्षेत्र के विकास हेतु तैयार मास्टर प्लान प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। इस योजना में नक्सल प्रभावित इलाकों को बुनियादी सुविधाओं, उद्योगों और पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने की विस्तृत रूपरेखा शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है। सुरक्षा बलों की संगठित रणनीति और जनभागीदारी से प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। पुलिस और केंद्रीय बलों के संयुक्त प्रयासों से कई नक्सल गढ़ों में विकास कार्य शुरू हो चुके हैं, जिससे स्थानीय जनता का सरकार की योजनाओं में विश्वास बढ़ा है।

- Advertisement -
Ad image

नई औद्योगिक नीति से बढ़ा निवेश

- Advertisement -

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को राज्य की नई औद्योगिक नीति की जानकारी दी, जिससे निवेशकों की रुचि बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि सिंगल विंडो क्लीयरेंस, टैक्स छूट और अनुकूल नीतियों के कारण बड़ी कंपनियां छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आकर्षित हो रही हैं। राज्य सरकार का ध्यान बस्तर को नए औद्योगिक और आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने पर है, जिससे युवाओं को रोजगार और आदिवासी समुदायों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके।

- Advertisement -

महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। बस्तर क्षेत्र में महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि लघु वनोपज, जैविक कृषि, हथकरघा, बांस उद्योग और हस्तशिल्प के माध्यम से हजारों महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। स्टार्टअप्स और छोटे उद्योगों के जरिये महिलाओं को उत्पादन और विपणन से जोड़ने की पहल की जा रही है, जिससे वे स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में योगदान दे सकें।

प्रधानमंत्री का 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरा

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगामी 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की रूपरेखा भी साझा की। इस दौरान प्रधानमंत्री राज्य में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी और राज्य में जारी विकास योजनाओं की प्रगति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

प्रधानमंत्री के इस दौरे से राज्य में औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे और सामाजिक योजनाओं को और गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा मिलेगी।

TAGGED: cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG: कुंवरपुर रेस्ट हाउस में भारतीय पत्रकार समिति द्वारा आयोजित किया गया होली मिलन समारोह, पत्रकारों ने खेली होली CG: कुंवरपुर रेस्ट हाउस में भारतीय पत्रकार समिति द्वारा आयोजित किया गया होली मिलन समारोह, पत्रकारों ने खेली होली
Next Article CG ACCIDENT BREAKING : तेज रफ्तार बस पलटी, 34 घायल, 7 की हालात नाजुक CG ACCIDENT BREAKING : तेज रफ्तार बस पलटी, 34 यात्री घायल, 7 की हालत नाजुक

Latest News

CG NEWS : मुख्य सचिव अमिताभ जैन के एक्सटेंशन का आदेश जारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
Accident News : तेज रफ्तार टक्कर में बोलेरो पलटी, महिला की मौत, 8 गंभीर घायल — पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने दिखाया मानवता का परिचय
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 30, 2025
CG NEWS: शाला प्रवेशउत्सव मे शामिल हुए विधायक अनुज, विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं-अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Rashmika Mandanna: पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना ने किया डिजिटल डेब्यू, कहा- अब दिखेगा मेरा रियल अवतार
bollywood Grand News मनोरंजन June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?