Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पुलिस ने प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : पुलिस ने प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/18 at 10:06 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : पुलिस ने प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
CG NEWS : पुलिस ने प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
SHARE

जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जिले के चांपा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हमले का मामला सामने आया है, जिसमें प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांपा नगर निवासी रवि महंत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 मार्च 2025 की रात करीब 10 बजे वह किराना दुकान से सामान लेने जगदल्ला रोड गया था। रात लगभग 12:40 बजे वहां उसका सामना कमलेश साहू से हुआ, जो किसी पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद कर रहा था। रवि महंत ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन इसी बात पर कमलेश साहू आग बबूला हो गया। गुस्से में आरोपी ने रवि महंत को अश्लील गालियां दीं और दुकान में रखे बर्फ तोड़ने वाले सूजे से लगातार 15-16 बार जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले से रवि महंत गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चांपा थाना पुलिस हरकत में आई और तत्काल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कमलेश साहू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हमला करने की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से हमले में प्रयुक्त बर्फ तोड़ने का सूजा बरामद कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

TAGGED: cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, महिला समूह के सहयोग से आरोपी गिरफ्तार CG NEWS : अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, महिला समूह के सहयोग से आरोपी गिरफ्तार
Next Article CG NEWS : होली मिलन समारोह का आयोजन कैफेटेरिया में हुआ संपन्न CG NEWS : होली मिलन समारोह का आयोजन कैफेटेरिया में हुआ संपन्न

Latest News

Accident News: अभनपुर में भीषण सड़क हादसा, रॉयल बस और हाईवा की टक्कर में 3 की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना रायपुर July 1, 2025
CG NEWS: स्वामिनी वंदनीय महिला सहयोग फाऊंडेशन द्वारा नि: शुल्क स्कूली छात्राओं को सेनेटरी पेड वितरण
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 1, 2025
CG NEWS: कोसा-कासा-कंचन की नगरी में स्व सहायता महिला समूह को मिला स्वरोजगार
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 1, 2025
CG NEWS: उन्नति स्व सहायता समूह को मोहरा बनाकर, उनके ही समूह के अध्यक्ष ने ठगा लाखों रुपए
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?