Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, कहा – कठिनाइयों के बावजूद डटे रहना ही सफलता की असली पहचान है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, कहा – कठिनाइयों के बावजूद डटे रहना ही सफलता की असली पहचान है

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/03/19 at 4:09 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय मूल की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को उनके ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन की सफल समाप्ति और पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर हार्दिक बधाई दी है।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह असाधारण अभियान सुनीता विलियम्स के धैर्य, साहस और विज्ञान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की अद्भुत मिसाल है, जो पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायी है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि नभ के पार गई नारी ने धैर्य को अपना हथियार बनाया और साहस, संकल्प एवं स्वाभिमान से नव इतिहास रच दिया। कठिनाइयों के बावजूद डटे रहना ही सफलता की असली पहचान है। सुनीता विलियम्स ने इस मिशन के माध्यम से विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जोड़ी है। उनकी यह यात्रा न केवल भारत, बल्कि समूचे विश्व के लिए प्रेरणादायी है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुनीता विलियम्स की सफलता नारी शक्ति के अदम्य साहस और अटूट इच्छाशक्ति का प्रतीक है। उनकी यह उपलब्धि भारत की बेटियों और युवाओं को उनके सपनों को ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रेरित करेगी। यह मिशन अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान में एक नए युग का संकेत देता है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

अंतरिक्ष अन्वेषण और विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है और यह मिशन इस बात का प्रमाण है कि महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने अंतरिक्ष अनुसंधान और वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय वैज्ञानिक समुदाय और इसरो (ISRO) के योगदान की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम सभी को सुनीता विलियम्स पर गर्व है। उनकी असाधारण उपलब्धि से भारत का नाम एक बार फिर अंतरिक्ष जगत में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हुआ है। उनकी यह यात्रा विज्ञान और अनुसंधान में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, cg news in hindi, CM Sai On Sunita Williams Return, Latest News In CG, PM Modi On Sunita Williams Return, Sunita Williams, sunita williams news, सुनीता विलियम्स
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Nagpur violence : नागपुर हिंसा मामले का मास्टरमाइंड फहीम खान गिरफ्तार Nagpur violence : नागपुर हिंसा मामले का मास्टरमाइंड फहीम खान गिरफ्तार
Next Article CG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्थानीय बेरोजगारों की अनदेखी पर हंगामा CG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्थानीय बेरोजगारों की अनदेखी पर हंगामा, कांग्रेस विधायक ने उठाया मुद्दा

Latest News

CG News :आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर अभाविप रायपुर महानगर द्वारा विचार संगोष्ठी का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 25, 2025
CG News : शाला प्रवेशोत्सव मे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG News : गरियाबंद जिले के बेटियों ने हमटा पास की 14 हजार फिट ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG News : गुरु खुशवंत साहेब के सतत प्रयासों से आरंग क्षेत्र के तीन शासकीय विद्यालयों के भवन निर्माण कार्यों को मिली पुनः स्वीकृति
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?