Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ARANG NEWS : ₹4.82 करोड़ की लागत से भोथली-नहरपारा-फरफौद सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति, जनपद प्रीतम साहू ने MLA गुरु खुशवंत साहेब समेत शीर्ष नेताओं का जताया आभार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रायपुर

ARANG NEWS : ₹4.82 करोड़ की लागत से भोथली-नहरपारा-फरफौद सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति, जनपद प्रीतम साहू ने MLA गुरु खुशवंत साहेब समेत शीर्ष नेताओं का जताया आभार 

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/03/20 at 4:01 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
ARANG NEWS : ₹4.82 करोड़ की लागत से भोथली-नहरपारा-फरफौद सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति, जनपद प्रीतम साहू ने MLA गुरु खुशवंत साहेब, समेत शीर्ष नेताओं का जताया आभार 
ARANG NEWS : ₹4.82 करोड़ की लागत से भोथली-नहरपारा-फरफौद सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति, जनपद प्रीतम साहू ने MLA गुरु खुशवंत साहेब, समेत शीर्ष नेताओं का जताया आभार 
SHARE
Highlights
  • आरंग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात 
  • सड़क निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा विकास और आर्थिक मजबूती
  • जनता ने दिया ‘विकास पुरुष’ का नया सम्मान, गुरु खुशवंत साहेब ने जताया आभार

रायपुर-आरंग। ARANG NEWS : आरंग विधानसभा के विकास को एक नई दिशा प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्राम पंचायत भोथली से नहरपारा होते हुए फरफौद तक सड़क निर्माण कार्य को बजट में शामिल किया है। इस कार्य के लिए ₹4.82 करोड़ (चार करोड़ बयासी लाख रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

- Advertisement -

यह महत्वपूर्ण परियोजना आरंग विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण (कैबिनेट मंत्री दर्जा) गुरु खुशवंत साहेब जी के सतत प्रयासों एवं दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, लोक निर्माण मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ये भी पढ़ें : ARANG NEWS : क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर जनपद प्रीतम साहू ने विधायक गुरु खुशवंत साहेब को सौंपा ज्ञापन 

- Advertisement -

सड़क निर्माण से छात्रों को समस्याओं से छुटकारा मिलेगा- क्षेत्र क्रमांक-8 के जनपद सदस्य प्रीतम साहू और क्षेत्र की जनता ने ₹4.82 करोड़ की लागत से भोथली-नहरपारा-फरफौद सड़क निर्माण को स्वीकृति मिलने के बाद विधायक गुरु खुशवंत साहेब और शीर्ष नेताओं का आभार जताया है। जनपद प्रीतम ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से यह माँग रही है, सड़क निर्माण से स्कूली छात्रों को समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आर्थिक विकास भी बढ़ेगा और आवागमन अब आसान हो जाएगा जिससे समय की बचत होगी।

- Advertisement -

विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा- आरंग विधानसभा के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मैं निरंतर प्रयासरत हूँ। इस सड़क निर्माण से ग्रामीण जनता को सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी, व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और जीवन स्तर में सुधार आएगा। यह सड़क हजारों लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही है, जिससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। मैं प्रदेश सरकार का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने जनता की इस महत्वपूर्ण आवश्यकता को प्राथमिकता दी और इसे बजट में शामिल कर स्वीकृति प्रदान की।

गुरु खुशवंत साहेब ने आश्वस्त किया कि वे भविष्य में भी आरंग विधानसभा के चहुंमुखी विकास हेतु सतत प्रयासरत रहेंगे और क्षेत्र की जनता को हर संभव सुविधा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उनके प्रयासों से विधानसभा में लगातार सड़क, जल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

CG Elections 2025 : रिकॉर्ड 2026 वोटों से जीत दर्ज कर आरंग में सबसे युवा जनपद बने प्रीतम साहू, क्षेत्र की जनता का जताया आभार

गुरु खुशवंत साहेब जी को “विकास पुरुष” कहकर कर रहे हैं सम्मानित
आरंग विधानसभा के ऐतिहासिक विकास कार्यों को देखते हुए क्षेत्र की जनता अब गुरु खुशवंत साहेब जी को विकास पुरुष के नाम से संबोधित कर रही है। उनके नेतृत्व में विधानसभा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं पूरी की जा रही हैं और आने वाले समय में और भी बड़े कार्य पूरे किए जाएंगे।

 

 

 

 

TAGGED: #छत्तीसगढ़, Arang News, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, MLA गुरु खुशवंत साहेब, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़, जनपद प्रीतम साहू
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Wedding Special : अगर आप दुल्हन हैं और जल्दी में कुछ नया और अच्छा लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो यह जानकारी आपके लिए ज़रूरी है Wedding Special : अगर आप दुल्हन हैं और जल्दी में कुछ नया और अच्छा लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो यह जानकारी आपके लिए ज़रूरी है
Next Article CRIME NEWS : शारीरिक संबंध बनाने के लिए पत्नी मांग रही 5000 रुपये, प्राइवेट पार्ट पर कई बार मारा, पति ने दर्ज कराई शिकायत 

Latest News

Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा, बेटियों ने दिखाया शौर्य 
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Breaking News NATIONAL देश May 9, 2025
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
Breaking News NATIONAL अंतराष्ट्रीय देश May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?