Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : चारों तरफ से घिरे नक्सली, बीजापुर और कांकेर में अब तक 22 ढेर, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – “नक्सलमुक्त भारत अभियान” की दिशा में जवानों ने एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING : चारों तरफ से घिरे नक्सली, बीजापुर और कांकेर में अब तक 22 ढेर, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – “नक्सलमुक्त भारत अभियान” की दिशा में जवानों ने एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/03/20 at 2:23 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

बीजापुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में 22 नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया है। अभी भी दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही है। नक्सलियों को पूरी बटालियन घेर ली गयी है, लिहाजा मुठभेड़ में मौत का आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता है। साथ ही कई अत्याधुनिक और ऑटोमैटिक हथियार और गोला बारूद को भी जवानों ने बरामद किया है। वहीं इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “नक्सलमुक्त भारत अभियान” की दिशा में जवानों ने एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि बीजापुर और कांकेर जिले में दो अलग-अलग ऑपरेशनों में 22 नक्सली मारे गए हैं।

“रुथलेस अप्रोच” से आगे बढ़ रही है मोदी सरकार

गृह मंत्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार नक्सलियों के खिलाफ “रुथलेस अप्रोच” के तहत कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार समर्पण और समावेशन की तमाम योजनाएं चला रही है, लेकिन जो नक्सली अब भी हिंसा का रास्ता नहीं छोड़ रहे हैं, उनके खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जा रही है।

“31 मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त होगा भारत”

अमित शाह ने कहा कि अगले साल 31 मार्च 2026 तक देश पूरी तरह नक्सलमुक्त हो जाएगा। उनका यह बयान बताता है कि सरकार अब अंतिम चरण की लड़ाई लड़ रही है और सुरक्षा बलों को कड़े एक्शन के निर्देश दिए गए हैं।

बीजापुर-कांकेर में बड़ा ऑपरेशन

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिलों में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 नक्सलियों को मार गिराया। यह ऑपरेशन राज्य में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इससे पहले भी इस साल 71 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं और 290 से अधिक हथियार जब्त किए गए हैं।

बस्तर IG सुंदरराज पी ने पुष्टि की कि ऑपरेशन अभी भी जारी है और सुरक्षा बल इलाके में गहन सर्चिंग कर रहे हैं।

“अब नक्सलवाद के खात्मे का समय आ गया है”: शाह

गृह मंत्री अमित शाह का यह बयान बताता है कि सरकार अब नक्सलवाद को पूरी तरह जड़ से खत्म करने के अंतिम लक्ष्य पर काम कर रही है। आने वाले दिनों में इस अभियान के और तेज होने की संभावना है।



बता दें कि बीजापुर के पीडिया में ये मुठभेड़ चल रही है। पुलिस के मुताबिक 22 नक्सलियों को अब तक मार गिराया गया है। 22 नक्सलियों क शव अब तक बरामद किये जा चुके हैं। अभी भी इलाके में सर्चिंग जारी है। नक्सलियों का आंकड़ा और कहीं ज्यादा हो सकता है। पुलिस पार्टी अभी भी मौके पर सर्च आपरेशन चला रही है।

जानकारी के मुताबिक चारों तरफ से नक्सली घिर चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहद में थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत माओवादी विरोधी अभियान पर संयुक्त टीम निकली थी। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 18 नक्सलियों के शव बरामद किये गये हैं। इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद हो गया है। जवान डीआरजी की बताया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने इस मामले में मीडिया को जानकारी दी है। नक्सल मुठभेड़ में 18 नक्सली ढेर हुए हैं। मंत्री ने कहा कि जवानों को बहुत बधाई देता हूं। नक्सलियों को ढेर कर जवानों का हौसला बुलंद हुआ है। नक्सलवाद पर दोनों सरकार के प्रयास से बड़ी सफलता मिली है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : नागपुर दंगा प्रभावित इलाकों का जायजा लेगी कांग्रेस की विशेष कमेटी BIG NEWS : नागपुर दंगा प्रभावित इलाकों का जायजा लेगी कांग्रेस की विशेष कमेटी
Next Article CG ACCIDENT NEWS : ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत, दूसरा घायल 

Latest News

Jurassic World: ‘जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ’ बनी साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, भारत में भी जबरदस्त कमाई
Grand News मनोरंजन July 10, 2025
BJP youth leader Atul Parvat met Yogi : योगी आदित्यनाथ से मिले भाजपा युवा नेता अतुल पर्वत, भेंट किया बस्तर का ‘कल्पवृक्ष’ स्मृति चिन्ह
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ July 10, 2025
CG NEWS: शिवरीनारायण-गीधौरी मार्ग की हालत खराब, जगह-जगह गड्ढों से जाम के हालात, पुल पर घंटों फंसे रहे वाहन
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 10, 2025
CG NEWS: मया लागे” 11 जुलाई से पकलू 85 व हिरनमयी दास की रोमांटिक जोड़ी के साथ नजर आऐगे
Grand News July 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?