Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj Ka Rashifal 21 March 2025 : गुरु-चंद्रमा के समसप्तक योग से कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, देखिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Aaj Ka Rashifal 21 March 2025 : गुरु-चंद्रमा के समसप्तक योग से कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, देखिये आज का राशिफल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/21 at 8:42 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
6 Min Read
Aaj Ka Rashifal 21 March 2025 : गुरु-चंद्रमा के समसप्तक योग से कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, देखिये आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 21 March 2025 : गुरु-चंद्रमा के समसप्तक योग से कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, देखिये आज का राशिफल
SHARE

Aaj Ka Rashifal 21 March 2025 : आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित है, जिससे कुछ राशियों को मानसिक तनाव और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। केमद्रुम योग के प्रभाव से कुछ लोगों को आर्थिक और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। वहीं, चंद्रमा और गुरु के समसप्तक योग के बनने से वृश्चिक और धनु राशि समेत कुछ अन्य राशियों को उन्नति और लाभ के अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल कैसा रहेगा।

- Advertisement -

​मेष राशि – मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर आज आप प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा या बड़ा निर्णय करने जा रहे हैं तो अभी थोड़ा इंतजार करना ज्यादा ठीक रहेगा, वरना आपको भविष्य में पछताना पड़ सकता है। आज करीबी रिश्तेदारों या मित्रों के साथ किसी आयोजन में जा सकते हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने अंदर सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। इससे आपके शुभचिंतकों को प्रसन्नता होगी। वहीं आज आप धैर्य से काम लेंगे। किसी के उकसावे में नहीं आएंगे। आपकी वाणी में भी मधुरता दिखेगी।

- Advertisement -

​मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। भावनाओं में आकर महंगी खरीदारी या अत्यधिक कीमती उपहार देने से पहले एक बार सोच लें, वरना आपको आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं।

- Advertisement -

कर्क राशि – आज कर्क राशि के जातकों के मान-सम्मान में इजाफा होगा। अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका पड़ा था तो आज वह पूरा हो सकता है। वहीं सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों को आज फायदा होने का अनुमान है। जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा बीतेगा। आज आप अपने पार्टनर को कोई तोहफा दे सकते हैं।

सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी कारोबार में भागदौड़ बनी रह सकती है, लेकिन आपको मेहनत का सफल परिणाम मिलेगा। आप अपने पार्टनर के साथ घूमने बाहर जा सकते हैं। अगर करियर में कोई परेशानी हो रही है तो अपने पार्टनर से साझा कर सकते हैं। इससे मन का बोझ हल्का होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

कन्या राशि – कन्या राशि के जातक आज धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। आज आपकी आस्था को देखकर लोग आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे। आपको नए-नए सुझाव मिल सकते हैं, लेकिन कोई भी फैसला केवल अपने विवेक से करें। कारोबार करने वालों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है।

तुला राशि – तुला राशि के जातक आज अपनी सेहत को लेकर सचेत रहें। आज आपकी काम को लेकर दौड़भाग ज्यादा रह सकती है। व्यस्त होने की वजह से आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने में कठिनाई हो सकती है। वहीं कारोबार में धैर्य के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी।

​वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको मनचाहा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपके पास नए काम को लेकर भी प्रस्ताव आएंगे, लेकिन सोच-समझकर ही कोई वादा करें। भाई की सलाह ले सकते हैं।

धनु राशि – धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप मन ही मन प्रसन्न रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्वक समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होगा। ससुराल से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि – मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। हालांकि परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अपनी कमियों की पहचान करनी होगी। साथ ही उन्हें सुधारना होगा तभी आप प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातक आज माता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। संपत्ति से जुड़े फैसले लेते हुए जीवनसाथी से सलाह मशविरा करना ठीक रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव चल रहा था तो वह बड़े-बुजुर्गों की मदद से खत्म हो सकता है।

​मीन राशि – मीन राशि के जातकों को आज करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। तनाव से दूरी रहेगी। आज आपको जीवनसाथी की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। शाम को किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार के साथ घूमने जा सकते हैं।

TAGGED: Aaj Ka Rashifal 21 March 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh : सांसद बृजमोहन ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री नायडू को लिखा पत्र, कहा- रायपुर एयरपोर्ट को मिले अंतर्राष्ट्रीय दर्जा  Chhattisgarh : सांसद बृजमोहन ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री नायडू को लिखा पत्र, कहा- रायपुर एयरपोर्ट को मिले अंतर्राष्ट्रीय दर्जा 
Next Article CG NEWS : नेशनल गेम्स ब्रॉन्ज मेडल विनर छत्तीसगढ़ के नेटबॉल खिलाड़ी होंगे सम्मानित CG NEWS : नेशनल गेम्स ब्रॉन्ज मेडल विनर छत्तीसगढ़ के नेटबॉल खिलाड़ी होंगे सम्मानित

Latest News

CG NEWS : ग्रैंड न्यूज की खबर का असर; युवा व्यवसाई की मौत के बाद जागा निगम प्रशासन, अवैध फ्लेक्स, बैनर पर नजर रखने निगरानी टीम का गठन
CG NEWS : ग्रैंड न्यूज की खबर का असर; युवा व्यवसाई की मौत के बाद जागा निगम प्रशासन, अवैध फ्लेक्स, बैनर पर नजर रखने निगरानी टीम का गठन
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 9, 2025
CG 10th Board Result 2025 : माँ चंद्रहासिनी और नाथल दाई का मिला आशीर्वाद; मंदिर में प्रसाद बेचने वाले के बेटे को 10वीं बोर्ड में मिला चौथा स्थान!
CG 10th Board Result 2025 : माँ चंद्रहासिनी और नाथल दाई का मिला आशीर्वाद; मंदिर में प्रसाद बेचने वाले के बेटे को 10वीं बोर्ड में मिला चौथा स्थान!
छत्तीसगढ़ सक्ती May 9, 2025
पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 08 और 09 मई 2025 की मध्य रात्रि को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों किए हमले, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Operation Sindoor : पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने मध्य रात्रि पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों किए हमले, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
NATIONAL देश May 9, 2025
Chhattisgarh : बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को मिली मंजूरी : CM विष्णुदेव साय ने PM मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार 
Chhattisgarh : बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को मिली मंजूरी : CM विष्णुदेव साय ने PM मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार 
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?