बालोद। CG ACCIDENT NEWS : जिले का राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 एक बार फिर लहूलुहान हो गया। दरअसल भीषण सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। बाइक सवार तेज रफ्तार में जा रहे थे, तभी वह एक दंपती की बाइक से टकरा गए। तीन बाइकों में भिड़ंत हुई, जिसमें दो वर्षीय दिशा सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। सभी को जिला अस्पताल लाया गया है। हादसे में पांच लोग घायल हुए। यह हादसा ग्राम सांकरा के समीप मटिया मोड के पास हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के बालोद – धमतरी NH 930 मार्ग की ये पूरी घटना है। घटना में तीन लोगों की जान चली गयी। इसमें डेढ़ साल का मासूम भी शामिल है। हादसे में पांच लोग घायल है। हादसे में हासिर शैय्यद (25) और आनंद कुमार (27) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भिलाई पावर हाउस के रहने वाले थे।
तीन मोटरसाइकिल की भिड़ंत से ये हादसा हुआ। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे हादसा हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक भिलाई से राइडर्स 3 बाइक से केशकाल के लिए निकले थे।