Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : प्रदेश में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, नक्सल प्रभावी इलाकों में विकास कार्य तेज, उप मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रायपुर

CG NEWS : प्रदेश में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, नक्सल प्रभावी इलाकों में विकास कार्य तेज, उप मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/21 at 12:12 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : प्रदेश में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, नक्सल प्रभावी इलाकों में विकास कार्य तेज, उप मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
CG NEWS : प्रदेश में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, नक्सल प्रभावी इलाकों में विकास कार्य तेज, उप मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
SHARE

रायपुर। CG NEWS : प्रदेश में सुरक्षा बलों द्वारा किए गए सफल नक्सल ऑपरेशन का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी कि अब तेलंगाना से पामेड़ जाने वाले नागरिक सीधे बीजापुर से पामेड़ जा सकते हैं। इसके अलावा, 25 वर्षों से बंद पड़ा गारपा का साप्ताहिक बाजार पुनः शुरू हो गया है। इसी तरह, कोंडापल्ली में भी विभिन्न सेवाएं बहाल की गई हैं। सुरक्षा और संचार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब तक 570 मोबाइल टावर लगाए जा चुके हैं।

30 नक्सली मारे गए, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी

- Advertisement -
Ad image

मीडिया से चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि गंगालूर में 26 और कांकेर-नारायणपुर क्षेत्र में 4 नक्सली मारे गए हैं, जिससे कुल 30 नक्सलियों का खात्मा हुआ है। उन्होंने सुरक्षा बलों की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इससे प्रदेश में शांति बहाली की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

- Advertisement -

नई सरेंडर नीति को मंत्रिमंडल की मंजूरी

- Advertisement -

नक्सल समस्या के समाधान हेतु सरकार ने नई सरेंडर नीति को मंजूरी दी है। इस नीति के तहत यदि नक्सली सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण करते हैं, तो उन्हें घोषित इनाम की राशि दोगुनी दी जाएगी। इससे अधिक से अधिक नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है।

शहीद परिवारों के लिए विशेष योजना

सरकार ने शहीद परिवारों की समस्याओं के समाधान हेतु आईजी रेंज स्तर पर सुनवाई की व्यवस्था की है। इसके अलावा, वीर बलिदानी योजना के तहत शहीदों की मूर्तियों की स्थापना के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

गांवों को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम

पंचायत विभाग द्वारा ‘एलवद पंचायत अभियान’ शुरू किया गया है, जिसके तहत ग्राम पंचायतों में लोगों को नक्सलवाद छोड़ने और आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सरकार ने यह भी घोषणा की है कि जो गांव नक्सलमुक्त घोषित किए जाएंगे, उन्हें तुरंत एक करोड़ रुपये का विकास अनुदान दिया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा उठाए जा रहे इन कदमों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी आएगी और लोगों का जीवन बेहतर होगा।

 

TAGGED: cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Health Benefits: गर्मियों में खजूर खाना सही या नहीं? जानिए इसका सही वैज्ञानिक कारण! Health Benefits: गर्मियों में खजूर खाना सही या नहीं? जानिए इसका सही वैज्ञानिक कारण!
Next Article CG NEWS : नक्सलियों के खात्मे के बाद जवानों में उत्साह, गूंजे भारत माता के जयकारे CG NEWS : नक्सलियों के खात्मे के बाद जवानों में उत्साह, गूंजे भारत माता के जयकारे

Latest News

CG NEWS: आपातकाल की 50वीं बरसी पर निकली रैली,संविधान हत्या दिवस का हुआ आयोजन 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव June 25, 2025
CG NEWS: संविधान हत्या दिवस पर आपातकाल के काले अध्याय को किया गया याद,एनसीसी कैडेट्स ने निकाली रैली, मीसा बंदियों ने साझा की आपबीती
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 25, 2025
RAIPUR NEWS : अब ई-रिक्शा से यातायात नियमों का होगा प्रचार-प्रसार, कलेक्टर एवं एसएसपी रायपुर ने EV 3 व्हीलर पेट्रोलिंग वाहन को दी हरी झण्डी 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 25, 2025
CG NEWS: वित्तमंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय पशु मेला, प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता तमनार
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?