Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: “श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगी होली, राधा-कृष्ण झांकी संग गूंजे भजन।ढोलक की थाप पर थिरकीं मातृशक्तियां, प्रेम और आनंद का बिखरा सुमन। संस्कृति और उल्लास का संगम, श्रीराधे नवल किशोरी महिला समिति का भव्य आयोजन।”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

“श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगी होली, राधा-कृष्ण झांकी संग गूंजे भजन।ढोलक की थाप पर थिरकीं मातृशक्तियां, प्रेम और आनंद का बिखरा सुमन। संस्कृति और उल्लास का संगम, श्रीराधे नवल किशोरी महिला समिति का भव्य आयोजन।”

Vijay Sinha
Last updated: 2025/03/21 at 7:08 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

“श्रीराधे नवल किशोरी महिला मानस समिति ने रंगपंचमी पर मनाया होली मिलन उत्सव, फूलों और गुलाल से दी पानी बचाने की प्रेरणा”

Contents
फाग गीतों और झांकी से सजी रंगारंग होलीमहिलाओं के लिए खास पहलरंगपंचमी पर आयोजन क्यों?“रंगों से जुड़ा खूबसूरत संदेश”

गरियाबंद:होली के पावन अवसर पर श्रीराधे नवल किशोरी महिला मानस समिति द्वारा बूढ़ादेव महादेव बूढ़ेश्वर मंदिर में होली मिलन एवं रंगोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस खास मौके पर समिति की महिलाओं ने फूलों और गुलाल से होली खेलकर पानी बचाने का संदेश दिया।

- Advertisement -
Ad image

फाग गीतों और झांकी से सजी रंगारंग होली

कार्यक्रम में महिलाओं ने ढोलक की थाप पर फाग गीत गाए और पारंपरिक होली नृत्य प्रस्तुत किया। राधा-कृष्ण की जीवंत झांकी ने समां बांध दिया और भक्तिमय वातावरण में सभी रंग गए। इस दौरान समिति अध्यक्ष मंजरी गुप्ता ने हंसी-मजाक से भरे “मस्ती भरे होली टाइटल” पढ़कर महिलाओं का खूब मनोरंजन किया।

- Advertisement -

महिलाओं के लिए खास पहल

समिति अध्यक्ष मंजरी गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन दूसरे वर्ष भी सफलतापूर्वक किया गया, जिसका उद्देश्य घरेलू और कामकाजी महिलाओं को अपनी खुशियों के लिए कुछ पल निकालने का अवसर देना है।

- Advertisement -

होली के दौरान पानी की बर्बादी रोकने के लिए प्रशासन की अपील को ध्यान में रखते हुए, समिति ने मथुरा-काशी की तर्ज पर फूलों और गुलाल से सूखी होली खेली। उन्होंने कहा कि “होली गिले-शिकवे मिटाकर, समाज को एकता के रंग में रंगने का अवसर देती है।”

रंगपंचमी पर आयोजन क्यों?

महिलाओं की व्यस्तता को ध्यान में रखते हुए रंगपंचमी के दिन यह आयोजन किया गया, ताकि वे अपने लिए समय निकाल सकें और खुशियों के रंगों में रंग सकें। समिति भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए तीज मिलन, सावन उत्सव, होली मिलन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन लगातार करती आ रही है।

“रंगों से जुड़ा खूबसूरत संदेश”

अंत में मंजरी गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा:
“मैं रंग हूं अपने परिवार का, अपने दोस्तों का और अपने चाहने वालों के चेहरे का,
वो जितना खुश होंगे, मैं उतनी ही निखरती जाऊंगी।”

इस आयोजन को सफल बनाने में शशिप्रभा सिन्हा, हेमलता सिन्हा, कुसुमलता सिन्हा, नेहा यादव, पुष्पा यादव, अभिलाषा उपाध्याय, अनुराधा निर्मलकर, विमला साहू, श्यामबती साहू, नंदिनी त्रिपाठी, दीपा साहू, गायत्री सिन्हा, वंदिता यादव, सुमन बद्रीप्रसाद देवांगन, रेखा वर्मा, मंजू दुबे, सुमन नारायण देवांगन, लोकेश्वरी पॉल और पूजा सिन्हा (राधा-कृष्ण रूप में) सहित कई महिलाओं का विशेष सहयोग रहा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Naxalite encounter : कांकेर मुठभेड़ में ढेर हुए 4 नक्सलियों की हुई शिनाख्त, दो खूंखार माओवादी पर था 10 लाख का इनाम  CG Naxalite encounter : कांकेर मुठभेड़ में ढेर हुए 4 नक्सलियों की हुई शिनाख्त, दो खूंखार माओवादी पर था 10 लाख का इनाम 
Next Article CG: रायपुर एम्स की स्वास्थ्य सेवाओं में कमी को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जताई नाराजगी, संसद में उठाया सवाल CG: रायपुर एम्स की स्वास्थ्य सेवाओं में कमी को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जताई नाराजगी, संसद में उठाया सवाल

Latest News

CG News :आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर अभाविप रायपुर महानगर द्वारा विचार संगोष्ठी का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 25, 2025
CG News : शाला प्रवेशोत्सव मे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG News : गरियाबंद जिले के बेटियों ने हमटा पास की 14 हजार फिट ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG News : गुरु खुशवंत साहेब के सतत प्रयासों से आरंग क्षेत्र के तीन शासकीय विद्यालयों के भवन निर्माण कार्यों को मिली पुनः स्वीकृति
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?