Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CRIME NEWS : युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दे दी जान, पत्नी 44 मिनट तक देखती रही तमाशा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइममध्य प्रदेश

 CRIME NEWS : युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दे दी जान, पत्नी 44 मिनट तक देखती रही तमाशा

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/03/22 at 6:07 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

रीवा (मध्य प्रदेश)। CRIME NEWS : जिले के सिरमौर तहसील के महरी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने इंस्टाग्राम लाइव पर आत्महत्या कर ली, जबकि उसकी पत्नी 44 मिनट तक लाइव देखती रही लेकिन उसे रोकने की कोशिश नहीं की।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मृतक की पहचान शिव प्रकाश त्रिपाठी के रूप में हुई है, जिसकी शादी दो साल पहले प्रिया शर्मा से हुई थी। शादी के बाद शुरुआती कुछ महीने सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पत्नी का व्यवहार बदल गया। परिजनों का आरोप है कि पत्नी के अवैध संबंध थे, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगा। इस बीच, शिव प्रकाश का एक्सीडेंट हो गया, जिससे वह बैसाखियों के सहारे चलने लगा। इसी दौरान प्रिया नवजात बच्चे को लेकर मायके चली गई और वापस नहीं आई।

- Advertisement -

सुसाइड से पहले ससुराल से लौटा था शिव प्रकाश

- Advertisement -

पत्नी को वापस लाने के लिए शिव प्रकाश कई बार ससुराल गया, लेकिन वह नहीं आई। परिजनों का दावा है कि प्रिया ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शिव प्रकाश के साथ मारपीट भी की थी। जब बार-बार कोशिश के बाद भी पत्नी वापस नहीं आई, तो शिव प्रकाश घर लौट आया और अपने कमरे में चला गया।

इसके बाद उसने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड कर लिया। लाइव के दौरान उसने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए। चौंकाने वाली बात यह रही कि उसकी पत्नी भी इस लाइव को देख रही थी, लेकिन न उसने परिवार के किसी सदस्य को जानकारी दी और न ही पुलिस को सूचित किया।

पत्नी और सास गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। सिरमौर पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रिया शर्मा और उसकी सास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसडीओपी उमेश प्रजापति ने बताया कि जांच के दौरान पत्नी के अवैध संबंधों से जुड़े कुछ सुराग भी मिले हैं, जिनकी पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

यह मामला अतुल सुभाष कांड की याद दिलाता है, जिसमें भी मानसिक प्रताड़ना के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की तहकीकात कर रही है।

TAGGED: CRIME NEWS, रीवा, सिरमौर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : सिद्धि माता मंदिर, सन्डी बेमेतरा में पशुबलि पर रोक लगे : डॉ. दिनेश मिश्र
Next Article CG Vyapam Exam: 8 मई को होगी इंजीनियरिंग और फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा देखें एंट्रेंस टेस्‍ट का पूरा शेड्यूल CG Vyapam Exam: 8 मई को होगी इंजीनियरिंग और फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा देखें एंट्रेंस टेस्‍ट का पूरा शेड्यूल

Latest News

Aaj Ka Rashifal 1 June 2025: आज इन 3 राशियों को मिलेंगे मनचाहे परिणाम, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
धर्म राशिफल June 1, 2025
CG BIG NEWS : युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति
करियर छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Miss World title:थाईलैंड की ओपल सुचाता ने जीता 72वां मिस वर्ल्ड खिताब!
Fashion Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन May 31, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री के दौरे पर NSUI की आवाज़ दबाना लोकतंत्र की हत्या है, घर से उठाकर दर्जनों nsui कार्यर्कताओ को किया नजरबंद अलग अलग थानों में रखा 
Grand News छत्तीसगढ़ धमतरी May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?