Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : मौज-मस्ती के लिए मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्गों से लूटपाट, चाकू की नोक पर 6 बदमशों ने दिया घटना को अंजाम, 5 गिरफ्तार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR NEWS : मौज-मस्ती के लिए मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्गों से लूटपाट, चाकू की नोक पर 6 बदमशों ने दिया घटना को अंजाम, 5 गिरफ्तार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/03/22 at 1:52 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रायपुर बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है, आपराधिक घटनाओं को वह इस तरह से अंजाम दे रहे है जैसे कि उन्हें पुलिस का ज़रा सा भी खौंफ ना हो। वहीं रायपुर में लूटपाट की वारदात सामने आई है, यहां शुक्रवार को 6 दोस्तों ने शहर के तीन अलग-अलग जगहों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लड़कों ने अपनी मौज-मस्ती के लिए मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्गों को निशाना बनाया। उन्होंने चाकू की नोक पर उनसे मोबाइल, अंगूठी और कैश छीन लिए।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार, लड़कों ने अपनी मौज-मस्ती के लिए लूटपाट की। 2 घंटों में लगातार एक के बाद एक लूट की घटना हुई। वहीं सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच पुलिस एक्टिव हो गई। घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, इसी के आधार पर 10 घंटों के भीतर ही पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

- Advertisement -

चाकू की नोक पर लूट 

लूट की पहली घटना न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। जहां शुक्रवार की सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले छद्दू लाल यादव के साथ लूट हुई। प्रियदर्शनी नगर के पास दो गाड़ियों में 6 लड़के सवार होकर आए और उन पर चाकू अड़ा दिया। फिर जान से मारने की धमकी देते हुए पैसे- मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

दो अलग-अलग व्यक्तियों से लूट

उन्हीं आरोपियों ने फिर लूट की 2 अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया। दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के टैगोर नगर चौक और तेलीबांधा क्षेत्र के फुण्हर चौक के पास की है। जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले दो अलग-अलग व्यक्तियों से लूट हो गई। यहां भी आरोपियों ने चाकू दिखाकर अंगूठी, कैश और मोबाइल छीन लिया।

खंगाले गए 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे 

घटना की जानकारी मिलते ही राजधानी पुलिस हरकत में आई। रायपुर SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह निर्देश के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल और आरोपियों के भागने के रूट की 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान पुलिस ने एक पुराने लुटेरे तेलीबांधा निवासी राहुल गौन्द्रे को पहचान लिया। उसे गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की।

मौज-मस्ती के लिए वारदात को दिया अंजाम 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, उन्होंने अपनी मौज-मस्ती और शौक पूरे करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया। राहुल के निशानदेही पर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 6, 490 रुपये कैश, 1 सोने की अंगूठी और 5 मोबाइल और वारदात में उपयोग किए गए बाइक- एक्टिवा के साथ एक चाकू भी बरामद किया। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी 

1.राहुल गौन्द्रे, काशी राम नगर, रायपुर
2.मोहम्मद ताज खान, काशी राम नगर, रायपुर
3.रॉकी टाण्डी सीमा नगर उड़िया बस्ती, रायपुर
4.राजा कन्नौजे, काशीराम नगर, रायपुर
5.मोहम्मद ताहीर खान, काशीराम नगर, रायपुर

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Raipur Crime News, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article IPL 2025 : पहले मुकाबले में आज KKR और RCB के बीच भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल IPL 2025 : पहले मुकाबले में आज KKR और RCB के बीच भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल
Next Article CG NEWS : जिले में 10 शराब दुकानों के स्थानांतरण की तैयारी, अनापत्ति प्रमाण पत्र का इंतजार CG NEWS : जिले में 10 शराब दुकानों के स्थानांतरण की तैयारी, अनापत्ति प्रमाण पत्र का इंतजार

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 1, 2025
CG NEWS: सारागांव के नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर हुए सेवानिवृत्त
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?