मोहला। CG Accident : छत्तीसगढ़ के मोहला में स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही शिक्षिका को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में शिक्षिका की मौके पर ही मौत गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मोहला मानपुर पोर बालोद जिले के दल्ली राजहरा सीमा पर स्थित ग्राम शेरपार हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षिका बरखा वासनिक अपनी भृत्य मथुरा मंडावी के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। वे दोनों नेशनल हाईवे 930 से वापस दल्ली राजहरा की ओर जा रहे थे। तभी अज्ञात भारी वाहन ने ग्राम हितकसा के पास दोनों स्कूटी सवार महिलाओं को रौंद डाला। हादसे में व्याख्याता बरखा वासनिक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भृत्य मथुरा मण्डावी को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे संजीवनी 108 के माध्यम से राहगीरों ने तत्काल शासकीय अस्पताल चिखलाकसा पहुंचाया। जहां से उसे मेकाहारा रायपुर इलाज के लिए पहुंचाया गया है।
बता दें कि मृतक बरखा वासनिक दुर्ग अपने मायके में रहती थी। उनके दो बच्चे हैं, 7 वर्ष की बेटी और 6 वर्ष का बेटा। मृतिका के पति बिजली विभाग में कार्यरत हैं। जिनसे पारिवारिक विवाद होने के कारण शिक्षिका अपने मायके शंकर नगर दुर्ग में अपने दोनो बच्चों के साथ रहती थी। वही घायल मथुरा मण्डावी उम्र 45 वर्ष ग्राम परसोदा बालोद की निवासी हैं।