Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल से की मुलाकात, ज्ञानपीठ सम्मान की घोषणा पर सभी प्रदेशवासियों की तरफ से दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल से की मुलाकात, ज्ञानपीठ सम्मान की घोषणा पर सभी प्रदेशवासियों की तरफ से दी बधाई

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/03/23 at 6:56 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। CG NEWS :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के रायपुर स्थित निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने शुक्ल को ज्ञानपीठ सम्मान की घोषणा पर उन्हें हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने श्री विनोद कुमार शुक्ल से कहा कि आपने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रदेशवासियों की तरफ से श्री शुक्ल का सम्मान करते हुए उन्हें शॉल-श्रीफल तथा बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह नंदी भेंट किया।

- Advertisement -

- Advertisement -

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री विनोद कुमार शुक्ल से कहा कि साहित्य के क्षेत्र में आपके विशिष्ट योगदान पर आपको देश का सबसे प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ सम्मान दिए जाने की घोषणा से पूरा प्रदेश गौरवान्वित अनुभव कर रहा है। यह मेरा सौभाग्य है कि आज खुशी के इस पल में आपसे भेंट करने का मुझे अवसर मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने श्री विनोद कुमार शुक्ल का कुशल क्षेम पूछते हुए उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आप राजनांदगांव के रहने वाले हैं। राजनांदगांव छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी है। वहां गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ॰ पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी और बलदेव प्रसाद मिश्र जैसे साहित्यकारों ने अपनी साहित्य साधना की है।

मुख्यमंत्री द्वारा राजनांदगांव का जिक्र किये जाने पर श्री शुक्ल ने अपने बचपन के नांदगांव की स्मृतियां उनके साथ साझा की। श्री शुक्ल ने कहा कि मेरा जन्म राजनांदगांव में हुआ। बचपन का वह नांदगांव आज भी मेरे मन पर छाया हुआ है। मैं आज भी वहां जाता हूँ तो उसी नांदगांव को ढूंढने की कोशिश करता हूं। मगर अब समय के साथ काफी बदलाव आ गया है।

मुख्यमंत्री ने श्री विनोद कुमार शुक्ल के परिवारजनों से भी मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानन्द, जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल, रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर तथा विनोद कुमार शुक्ल के परिवारजन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Crime : अंतरराष्ट्रीय साईबर ठग गिरोह का आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों से की है 10 करोड़ की ठगी
Next Article CG News : बीजापुर के सुदूर वनांचल में सुशासन का सूर्योदय: तिमेनार में पहली बार पहुंची बिजली

Latest News

CG NEWS : पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक – कहा, “छत्तीसगढ़ी साहित्य ने अपना शिखर पुरुष खो दिया”
छत्तीसगढ़ रायपुर June 26, 2025
Poet Surendra Dubey passed away : पद्मश्री कवि सुरेंद्र दुबे का निधन
Padmashree Dr. Surend Dubey death : पद्मश्री डॉ. सुरेन्द दुबे का निधन, 2018 में उड़ी थी मौत की झूठी खबर — तब खुद लिखी थी ये मज़ेदार कविता
Grand News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
CG NEWS: जांजगीर-चांपा में SBI बैंक में चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस और सायबर टीम की तत्परता से बड़ा अपराध टल गया।
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 26, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज का रायगढ़ दौरा, पत्रकार वार्ता में वक्फ संपत्तियों की जांच और भाजपा की योजनाओं पर दी जानकारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?