Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Today’s Horoscope 23 March 2025 : वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के लिए शुभ संयोग, मिल सकते हैं धन लाभ और नए अवसर, देखिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Today’s Horoscope 23 March 2025 : वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के लिए शुभ संयोग, मिल सकते हैं धन लाभ और नए अवसर, देखिये आज का राशिफल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/23 at 8:49 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
6 Min Read
Today's Horoscope 23 March 2025 : वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के लिए शुभ संयोग, मिल सकते हैं धन लाभ और नए अवसर, देखिये आज का राशिफल
Today's Horoscope 23 March 2025 : वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के लिए शुभ संयोग, मिल सकते हैं धन लाभ और नए अवसर, देखिये आज का राशिफल
SHARE

Today’s Horoscope 23 March 2025: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर धनु से मकर राशि में होने के कारण शनि और चंद्रमा के बीच द्विद्वादश योग बनेगा। साथ ही, गुरु और मंगल भी द्विद्वादश योग बना रहे हैं, जिससे कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी।

- Advertisement -

मेष राशि – मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप कारोबार में प्रगति की राह पकड़ेंगे। नया सौदा कर सकते हैं। इसकी वजह से आप मन ही मन प्रसन्न रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी होगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

​वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातकों के मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज नई व्यापारिक योजनाओं को शुरू कर सकते हैं। इस वजह से आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन आप अपनी मेहनत और रणनीति के दम पर अच्छी शुरुआत करेंगे। काम के बोझ की वजह से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे।

- Advertisement -

​मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों के आत्मविश्वास में आज इजाफा होगा। आज आपकी घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। घर की जरूरतों पर आपका खर्च हो सकता है। कारोबार के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको संपत्ति का लाभ हो सकता है। आज आप परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

- Advertisement -

कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। समाजसेवा से जुड़े लोगों को आज लोगों को संबोधित करने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। इससे आपकी आय दोगुनी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप प्रसन्न होंगे। खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होंगे। कारोबार में आज आपको प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इससे आप तरक्की की राह में तेजी से बढ़ेंगे। संतान के विवाह के संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है।

कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अहम रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। आपके जिम्मे कोई नया काम आ सकता है। आप पूरे उत्साह के साथ खुद को मिली जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे। इस बीच शाम के समय परिवार के लिए भी समय निकालने में सक्षम होंगे। वाणी और व्यवहार में संयम रखें।

तुला राशि – तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपको नए मौके मिलेंगे। इनकी मदद से आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर पाएंगे। कारोबार में आज अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा लाभ होने के आसार हैं।

​वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। फास्ट फूड और तला-भुना खाने से बचें। इससे आपको पेट संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। तबीयत खराब होने की वजह से आपको कार्यक्षेत्र की योजनाएं टालनी पड़ सकती है। इस वजह से किसी अहम सौदे का इंतजार बढ़ सकता है। वहीं परिवार में आज माहौल सामान्य रहेगा।

धनु राशि – धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज आपको जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। आप दोनों बाहर घूमने जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा।

मकर राशि – मकर राशि के जातकों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। भावनाओं के आवेग में आकर कुछ करने या बोलने से पहले दो बार सोच लेना बेहतर होगा। आज किसी को उधार देने से बचें, वरना आपका धन लंबे समय के लिए फंस सकता है। आज रिश्तेदारों से संबंधों में सावधानी बरतें।

कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार में आपको लाभ हो सकता है, लेकिन शत्रुओं से बचकर रहें। आप सूझबूझ से काम करें, इससे आप अपनी विरोधियों को मात दे पाएंगे। बुजुर्गों की सलाह के बाद ही परिवार से जुड़े बड़े निर्णय लें, वे आपको दूसरा नजरिया दे सकते हैं।

​मीन राशि – मीन राशि के जातकों को आज वाहन सुख मिल सकता है। वाहन से जुड़ी इच्छा पूरी होने से आप काफी खुश होंगे। हालांकि माता-पिता का आशीर्वाद लेकर नया कार्य शुरू करें। व्यापार से जुड़े सौदों के लिए करीबी मित्रों से राय-मशविरा कर सकते हैं। सेहत को लेकर सचेत रहें।

 

 

 

 

 

TAGGED: Today's Horoscope 23 March 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article GRAND NEWS: जे30 रायपुर आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स 2025 का उद्घाटन कल, मुख्य अतिथि डॉ हिमांशु द्विवेदी और विशेष अतिथि के रूप में गुरुचरण सिंह होरा होंगे शामिल
Next Article CG NEWS : अवैध शराब बिक्री पर जिला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार CG NEWS : अवैध शराब बिक्री पर जिला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Latest News

CG NEWS :”समाधान शिविर में सीएमएचओ पहुंचे।” शिविर में विभाग के द्वारा दी जारी सुविधाओं कि समीक्षा की।
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :नौनिहालों के दिलों में भी बसते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
RAIPUR NEWS : 4 लाख रूपये के तांबा वायर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार 
Grand News May 9, 2025
CG NEWS :बिना हेलमेट पकड़े गए 10 पुलिसकर्मी, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हुई कार्यवाही
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?