Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : खुद को राष्ट्रीय प्रवक्ता बताने वाले भाजपा निष्कासित जय प्रकाश यादव के विरूद्ध SP से शिकायत, जिलाध्यक्ष ने कहा- जेपी यादव और जालंधर संतोष सिंह दोनों भाजपा में नहीं हैं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BHILAIछत्तीसगढ़दुर्ग

CG NEWS : खुद को राष्ट्रीय प्रवक्ता बताने वाले भाजपा निष्कासित जय प्रकाश यादव के विरूद्ध SP से शिकायत, जिलाध्यक्ष ने कहा- जेपी यादव और जालंधर संतोष सिंह दोनों भाजपा में नहीं हैं

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/03/24 at 4:06 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

भिलाई नगर। CG NEWS : भिलाई भाजपा के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने भिलाई के जय प्रकाश यादव और नगर पालिक निगम में जोन अध्यक्ष और पार्षद संतोष सिंह उर्फ जेडी जालंधर के भाजपा में न होने की पुष्टि की है। इतना ही नहीं उन्होंने आज पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला को शिकायती पत्र सौंप कर खुद को भाजपा नेता प्रचारित कर जनता को गुमराह करने और पार्टी के Logo का लेटरहेड सहित सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दुरूपयोग करने वाले ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

आज भिलाई भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने स्पष्ट किया कि जय प्रकाश यादव निवासी कोसा नगर भिलाई जिला दुर्ग के विधानसभा चुनाव के समय भाजपा प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़़ने व भाजपा के विरूद्ध काम करने के कारण 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया था। इस स्थिति में भारतीय जनता पार्टी के पद व लोगो का प्रयोग करना अवैधानिक है। जय प्रकाश यादव अपने आपको भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बता कर आम लोगों को भ्रमित कर अवैध वसूली करता है, बिना पद पर रहते हुए इस प्रकार का प्रचार-प्रसार करना अपराध की श्रेणी में आता है। अतः जय प्रकाश यादव के द्वारा उपयोग किये गये पद की जांच कर गलत पाये जाने पर उचित कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज करने उन्होंने एसपी दुर्ग को पत्र सौंपा है। इसी तरह नगर पालिक निगम भिलाई के जोन अध्यक्ष व‌ पार्षद संतोष सिंह उर्फ जालंधर भी भाजपा में नहीं हैं। हाल ही में संतोष सिंह के खिलाफ शासकीय जमीन की हेराफेरी कर फर्जी दस्तावेज से बेचने पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज है। संतोष सिंह ने निर्दलीय पार्षद चुनाव जीत कर कांग्रेस प्रवेश किया था। वो भी भारतीय जनता पार्टी में नहीं रहा है। विगत कुछ सार्वजनिक कार्यक्रम में उपस्थिति पर उसे सोशल मीडिया व पत्र पत्रिकाओं में भाजपा नेता लिखा जा रहा है, जो कि गलत है।

- Advertisement -

एक सवाल के जवाब में जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने कहा कि चुनाव के दौरान बहुत से लोग विभिन्न कार्यक्रमों में अन्य दलों या समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश की इच्छा जताते हुए गमछा पहना देते हैं लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि वो भाजपा में हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रति उनकी आस्था जरूर हो सकती है मगर भाजपा सदस्य होने के लिए संगठन की जो सदस्यता प्रक्रिया है उसका पालन करते हुए प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करनी होती है। हाल ही में भाजपा भिलाई में आनलाईन और आफ लाईन के माध्यम से डेढ़ लाख सदस्य बने हैं। प्रदेश संगठन ने जिन सदस्यों को एप्रुवल देते हुए जिन लोगों को प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता दी है उनमें न तो जय प्रकाश यादव है और न ही संतोष सिंह उर्फ जालंधर। जयप्रकाश यादव को वर्ष 2023 में 6 वर्ष के लिए भाजपा से निष्कासित किया जा चुका है। ऐसी स्थिति में अगर वह खुद को राष्ट्रीय प्रवक्ता या भाजपाई सोशल मीडिया पर प्रचारित प्रसारित कर रहा है तो यह अपराध है।

आज एसपी से की गई शिकायत की प्रति जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन महामंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, जिला प्रभारी संदीप शर्मा को भी दी गई है। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष के साथ महामंत्री बिजेंद्र सिंह और योगेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT BREAKING : अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम CG ACCIDENT BREAKING : अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
Next Article CG: भारत ने कबड्डी विश्व कप 2025 पर किया कब्जा, CM साय ने बधाई देते हुए X पर लिखा… CG: भारत ने कबड्डी विश्व कप 2025 पर किया कब्जा, CM साय ने बधाई देते हुए X पर लिखा…

Latest News

BIG NEWS : जंग के बीच सड़कों पर उतरे इमरान खान के समर्थक, रिहा करने की कर रहे मांग, पीएम शरीफ पर लगाया गलत फैसले लेकर जनता की जिंदगी खतरे में डालने का आरोप
Breaking News NATIONAL देश विदेश May 9, 2025
BIG NEWS: भारत के हमले से पाकिस्तान में खौफ, डर से बंकर में घुसा पीएम शरीफ, सैनिकों के देश छोड़ने के फैसले से सदमे में जनता
Breaking News देश May 9, 2025
INDIA – PAKISTAN WAR LIVE : कई पाकिस्तानी फाइटर जेट तबाह, पायलट पकड़ा गया, पहली तस्वीर आई सामने
Breaking News May 9, 2025
BIG BREAKING : बड़े धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों की लाइटें बंद, दिल्ली में इंडिया गेट को कराया गया खाली, पंजाब में स्कूलों में छुट्टी
Breaking News May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?