दिल्ली। Politics : भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और उनके संविधान का अपमान किया है। उन्होंने कहा, “हमारे संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है, लेकिन कांग्रेस के एक डिप्टी सीएम 4% धर्म आधारित आरक्षण और संविधान संशोधन की बात कर रहे हैं।”
बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और जयराम रमेश को घेरते हुए कहा कि विशेषाधिकार हनन नोटिस देने से पहले उन्हें अपने ही नेताओं पर नियंत्रण रखना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि संविधान के खिलाफ जाकर तुष्टीकरण की राजनीति करना लोकतंत्र के लिए घातक है।