Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : अब छुट्टी के दिनों में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, जनता की सुविधा के लिए शाम 7 बजे तक बढ़ाया गया समय 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG BREAKING : अब छुट्टी के दिनों में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, जनता की सुविधा के लिए शाम 7 बजे तक बढ़ाया गया समय 

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/03/25 at 3:26 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
CG BREAKING : अब छुट्टी के दिनों में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, जनता की सुविधा के लिए शाम 7 बजे तक बढ़ाया गया समय 
CG BREAKING : अब छुट्टी के दिनों में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, जनता की सुविधा के लिए शाम 7 बजे तक बढ़ाया गया समय 
SHARE

रायपुर। CG BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और तकनीकी सशक्तिकरण के माध्यम से शासकीय प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

इसी कड़ी में वाणिज्यिक कर (पंजीयन) मंत्री ओ. पी. चौधरी के स्पष्ट निर्देश पर जनसुविधा को सर्वाेपरि रखते हुए महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा आज ही सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर यह निर्देशित किया गया है कि मार्च माह के सार्वजनिक अवकाश के दिनों 25, 29, 30 एवं 31 मार्च को भी सभी रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त, नागरिकों की सुविधा हेतु रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट का समय सायं 5 बजे से बढ़ाकर सायं 7 बजे तक कर दिया गया है।

- Advertisement -
Ad image

उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 24 मार्च को रजिस्ट्री विभाग के सॉफ्टवेयर एन.जी.डी.आर.एस. (NGDRS) में तकनीकी समस्या आने के कारण सर्वर अस्थायी रूप से डाउन हो गया, जिससे कुछ समय के लिए रजिस्ट्री कार्य बाधित हुआ। एन.जी.डी.आर.एस. सॉफ्टवेयर का संचालन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), पुणे द्वारा किया जाता है। जैसे ही सर्वर डाउन होने की सूचना प्राप्त हुई, तुरंत एनआईसी पुणे और एनआईसी रायपुर की तकनीकी टीम से समन्वय स्थापित कर तत्काल सुधार की प्रक्रिया शुरू की गई। अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप सायं 6 बजे तक सर्वर सुचारू रूप से कार्य करने लगा और रजिस्ट्री कार्य पुनः प्रारंभ हो गया। आगे ऐसी कोई तकनीकी बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए एनआईसी के साथ लगातार तकनीकी समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BREAKING, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, रजिस्ट्री कार्यालय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT BREAKING : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, दो MLA और एक पूर्व विधायक की गाड़ियां आपस में टकराई CG ACCIDENT BREAKING : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, दो MLA और एक पूर्व विधायक की गाड़ियां आपस में टकराई
Next Article CG SUICIDE : छग के इस जिले में मौत का तांडव: 20 दिन, 15 सुसाइड की कोशिशें, 3 की गई जान, हवन में डूबा गांव, प्रशासन अलर्ट CG SUICIDE : छग के इस जिले में मौत का तांडव: 20 दिन, 15 सुसाइड की कोशिशें, 3 की गई जान, हवन में डूबा गांव, प्रशासन अलर्ट

Latest News

Suicide on Railway Track: जांजगीर-चांपा में दिल दहला देने वाली घटना: रेलवे ट्रैक पर महिला ने दी जान, मासूम बच्चा बचा
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 22, 2025
Horoscope for 22 Jun : आज का दिन किसके लिए लाएगा खुशियों की सौगात और किसके लिए बढ़ेगी उलझनें? जानिए 22 जून का राशिफल…
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 22, 2025
CG News : राजिम में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद
Grand News छत्तीसगढ़ राजिम June 21, 2025
CG Crime : छत्तीसगढ़ में डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर फिर बड़ी कार्रवाई, ठाणे से दो आरोपी गिरफ्तार!
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?