Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह का शिवरीनारायण में भव्य स्वागत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
जांजगीर-चांपा

CG NEWS : भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह का शिवरीनारायण में भव्य स्वागत

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/25 at 9:30 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह का शिवरीनारायण में भव्य स्वागत
CG NEWS : भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह का शिवरीनारायण में भव्य स्वागत
SHARE

जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण नगर में पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जुदेव भी उपस्थित थे।

नगर सीमा पर शबरी सेतु में स्वागत के बाद वे स्थानीय विश्रामगृह पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेता आनंदमधाम आश्रम पहुंचे और पीठाधीश्वर संत रितेश्वर जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सनातन विश्वविद्यालय और गुरुकुलम में पारंपरिक खेलों को शामिल करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

- Advertisement -
Ad image

बृजभूषण शरण सिंह ने संत रितेश्वर जी की परिकल्पना को सराहनीय बताते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और भारतीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए यह पहल आवश्यक है। इस अवसर पर मल्लखंभ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें कुटराबोड़, पामगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि कबड्डी, कुश्ती और मल्लखंभ जैसे स्वदेशी खेलों से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है, लेकिन नई पीढ़ी इनसे दूर होती जा रही है। उन्होंने मल्लखंभ को राष्ट्रीय खेलों की सूची में शामिल कराने की दिशा में कार्य करने का आश्वासन दिया। साथ ही 1999 के कंधार विमान अपहरण की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर उसमें स्वदेशी खेलों के खिलाड़ी होते, तो अपहर्ताओं का मुकाबला किया जा सकता था।

TAGGED: cg news, जांजगीर-चांपा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल CG NEWS : मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल
Next Article CG NEWS : पचधारी डैम में दो किशोरियों की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी CG NEWS : पचधारी डैम में दो किशोरियों की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Latest News

CG Naxalites surrendered : ‘‘ पुना मारगेम’’ अभियान से प्रभावित होकर 5 नक्सलियों ने छोड़ा आतंक का साथ, किया सरेंडर 
CG Naxalites surrendered : ‘‘पुना मारगेम’’ अभियान से प्रभावित होकर 5 नक्सलियों ने छोड़ा आतंक का साथ, किया सरेंडर 
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा July 24, 2025
CG NEWS : विधायक अनुज ने जनचौपाल में जनता को दिलाया भरोसा, कहा- मैं राजनीति नहीं,आपकी सेवा करने आपके द्वार तक आया हूं
छत्तीसगढ़ रायपुर July 24, 2025
छत्तीसगढ़ टेनिस एसो. के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने प्रदेशवासियों को दी हरेली पर्व की शुभकामनाएं, बोले — “छत्तीसगढ़ की मिट्टी में मेहनत भी महकती है और संस्कृति भी”
Grand News July 24, 2025
CG Accident Breaking : CG में युवती सहित तीन की मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
CG Accident Breaking : CG में युवती सहित तीन की मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
Breaking News कोरिया छत्तीसगढ़ July 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?