Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG:अब बाइक पेट्रोलिंग से होगी यातायात व्यवस्था सुदृढ़, यातायात पुलिस का नया नवाचार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CG:अब बाइक पेट्रोलिंग से होगी यातायात व्यवस्था सुदृढ़, यातायात पुलिस का नया नवाचार

Aarti Beniya
Last updated: 2025/03/25 at 4:15 PM
Aarti Beniya
Share
2 Min Read
CG: अब बाइक पेट्रोलिंग से होगी यातायात व्यवस्था सुदृढ़, यातायात पुलिस का नया नवाचार
CG: अब बाइक पेट्रोलिंग से होगी यातायात व्यवस्था सुदृढ़, यातायात पुलिस का नया नवाचार
SHARE

रायगढ़। CG: शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने के लिए एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर यातायात पुलिस ने मेट्रो शहरों की तर्ज पर बुलेट बाइक पेट्रोलिंग की शुरुआत की है। अब पुलिस केवल चार पहिया वाहन से ही नहीं, बल्कि बुलेट बाइक पर पेट्रोलिंग कर भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करेगी।

- Advertisement -

डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस की यह नई पहल आज से लागू कर दी गई है। पहले चरण में चार बुलेट बाइक को इस अभियान में शामिल किया गया है, जिन पर पुलिस साइरन और पीओ सिस्टम पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगाया गया है। इससे संकेतों और सूचनाओं का त्वरित प्रसारण होगा, जिससे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात नियंत्रण में तेजी आएगी। यातायात पुलिस की यह बुलेट पेट्रोलिंग टीम प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय रहेगी। इससे न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या दूर होगी, बल्कि यातायात नियमों का पालन कराने में भी मदद मिलेगी। यातायात के जवान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात हैं। दुकान संचालकों और आमजन से अपील की गई है कि यातायात पुलिस के इस अभियान में सहयोग करें और नियमों का पालन कर सुगम यातायात व्यवस्था में योगदान दें। शहर में बुलेट पेट्रोलिंग का यह अभियान सफल रहा तो आगे और बुलेट बाइक जोड़ी जाएंगी। यह पहल न केवल यातायात नियंत्रण बल्कि आपातकालीन स्थितियों में भी त्वरित प्रतिक्रिया के लिए उपयोगी साबित होगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
TAGGED: cg, RAIGARH, RAIGARH NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article New Delhi : सांसद बृजमोहन ने छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों, छोटे किसान-व्यापारियों से जुड़े जनहित के मुद्दे को लोकसभा में उठाया New Delhi : सांसद बृजमोहन ने छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों, छोटे किसान-व्यापारियों से जुड़े जनहित के मुद्दे को लोकसभा में उठाया
Next Article CG NEWS : जगरगुंडा क्षेत्र के विकास के लिए 17 सूत्रीय मांगों का सौंपा गया ज्ञापन CG NEWS : जगरगुंडा क्षेत्र के विकास के लिए 17 सूत्रीय मांगों का सौंपा गया ज्ञापन

Latest News

GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का शपथ ग्रहण समारोह, ललित जैसिंघ को मिला प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का प्रमाण पत्र
Grand News May 31, 2025
PM Kisan Samman Nidhi Yojana : किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन आ सकती है किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त
देश May 31, 2025
CG NEWS : ईमानदारी और सेवा के प्रतीक सहायक उपनिरीक्षक नंदकुमार नेताम को गरियाबंद पुलिस परिवार ने दी ससम्मान विदाई, भावुक हुआ समारोह
Grand News May 31, 2025
CG NEWS : रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भारतीय खाद्य निगम के चेयरमैन बनाए जाने पर राइस मिल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने दी बधाई
Grand News छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?