Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Today’s horoscope, 25th March : मेष, कर्क और तुला राशि के लिए वसुमती योग शुभ रहेगा, देखिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Today’s horoscope, 25th March : मेष, कर्क और तुला राशि के लिए वसुमती योग शुभ रहेगा, देखिये आज का राशिफल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/25 at 8:46 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
7 Min Read
Today's horoscope, 25th March : मेष, कर्क और तुला राशि के लिए वसुमती योग शुभ रहेगा, देखिये आज का राशिफल
Today's horoscope, 25th March : मेष, कर्क और तुला राशि के लिए वसुमती योग शुभ रहेगा, देखिये आज का राशिफल
SHARE

Today’s horoscope, 25th March : आज 25 मार्च का राशिफल बता रहा है कि मेष, कर्क और तुला राशि के जातकों के लिए वसुमती योग लाभदायक सिद्ध होगा। चंद्रमा आज दिनभर मकर राशि में उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में संचार करेगा, जिससे इन राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। वहीं, चंद्रमा से तीसरे भाव में शुक्र और बुध जैसे शुभ ग्रह स्थित रहेंगे, जो अन्य राशियों पर भी प्रभाव डालेंगे। ऐसे में मंगलवार का यह दिन मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, यह जानने के लिए पढ़ें आज का विस्तृत राशिफल।

- Advertisement -

मेष राशि – मेष राशि के लिए आज मंगलवार का दिन सुखद और आनंददायक रहेगा। आज आपके घर का वातावरण सुखद और अनुकूल रहेगा। आप आज घर की व्यवस्था पर ध्यान देंगे और इन पर धन भी खर्च करेंगे। आज आपको अपनी मां से हर मामले में सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

​वृषभ राशि – वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलतादायक है लेकिन इनको कामयाबी पाने के लिए आज अधिक परिश्रम करना होगा। आज आपके घर किसी करीबी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार के लोग खुश नजर आएंगे। आपको घर बड़े बुजुर्गों से सहयोग और आशीर्वाद मिल सकता है। आप किसी सामाजिक और धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

- Advertisement -

​मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता में बीतने वाला है। आपको आज कई पेंडिंग काम को निपटाना होगा। काम के दबाव की वजह से आपको थकान और तनाव हो सकता है। आज आपको अपने भाइयों से हर परिस्थिति में सहयोग मिलता नजर आ रहा है, जिससे आपको ताकत मिलेगी।

- Advertisement -

​कर्क राशि – आज कर्क राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज आनंद और उत्साह में बीतेगा। आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपको आज परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में भी आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी कोई चाहत पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको आपने काम पर ध्यान देना होगा, कोई सहकर्मी आपको गलती का लाभ उठाकर आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकता है।

सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज संयम और सतर्क होकर चलना होगा। जोखिम वाले काम से आपको आज बचना चाहिए। आर्थिक लेनदेन के मामले में आपको आज सतर्क रहने की जरूरत है। वैसे आज बैंक से लोन लेने का प्रयास करेंगे तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी किसी बात से नाराज हो सकते हैं इसलिए अपने काम के प्रति आपको अधिक सजग और सतर्क रहने की जरूरत है।

कन्या राशि – आज कन्या राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज आर्थिक लेनदेन में सजग और सतर्क रहना होगा। किसी की बातों में आकर निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है। आज वाणी की मधुरता आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी और आपके कुछ निए मित्र भी बनेंगे। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में किसी डील को फाइनल करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

तुला राशि – तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और उत्साहवर्धक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों का सम्मान और प्रभाव बढेगा। कारोबार में आपके कोई नई साझेदारी हो सकती है। आज आपको अपने ससुराल पक्ष के संबंधियों से वाद विवाद से बचना होगा।

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के लोगों को आज धर्म कर्म के काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आर्थिक योजना भी आज आपकी सफल रहेगी। छात्रों को आज शिक्षा में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको आज वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा कोई बनती बात बिगड़ सकती है।

​धनु राशि – धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझन भरा रहेगा। किसी बात को लेकर आप वैचारिक उधेड़बुन में रहेंगे। आपको आज अपने काम को पूरा करने के लिए काफी संघर्ष करना होगा। वैसे आर्थिक मामलों में आज का दिन अनुकूल रहेगा, अगर आपने कोई लोन या कर्ज लिया है तो उसे चुकाने में आप सफल रह सकते हैं।

मकर राशि – मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आपको आज अपने कार्यो में सफलता मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम आज आपका पूरा हो सकता है। आपको आज सगे संबंधियों से भी सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से आप लाभ और सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला चल रहा है तो उसमें आप सफलता पाएंगे।

कुंभ राशि – आज का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए मिश्रित रहेगा। आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। वैसे आज आपको नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लेकिन आपके ऊपर आज दोपहर के बाद काम का कुछ दबाव बढ सकता है। बिजनेस में आज आपकी कमाई बढेगी। जिन जातकों के काम का संबंध रेडीमेड वस्त्रों से है उनकी कमाई में आज विशेष रूप से वृद्धि होगी। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन राशि – मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। आपको अपने हर प्रयास में भाग्य सफल बनाएगा। बिजनेस में आपको कमाई का मौका मिलता रहेगा। किसी योजना के सफल होने से आपको खुशी मिलेगी। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित किसी चिंता और परेशानी का निदान हो सकता है।

TAGGED: 25th March, Today's Horoscope
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh : पांचवीं बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों की जगह अंशकालीन स्वीपर लिख रहा था परीक्षा, केंद्राध्यक्ष और प्रधान पाठक अपनी नाकामी छुपाने चला रहे नक़ल का खेल,देखें वायरल वीडियो  Chhattisgarh : पांचवीं बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों की जगह अंशकालीन स्वीपर लिख रहा था परीक्षा, केंद्राध्यक्ष और प्रधान पाठक अपनी नाकामी छुपाने चला रहे नक़ल का खेल,देखें वायरल वीडियो 
Next Article CG NEWS : पुलिस ने नशीली टैबलेट के अवैध व्यापार का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार CG NEWS : पुलिस ने नशीली टैबलेट के अवैध व्यापार का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Latest News

Doha Diamond League : नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार 90 मी. से दूर फेंका भाला
Breaking News खेल देश May 17, 2025
CG NEWS:ऋषि पंचमी उद्यापन एवं श्रीमद 108 भागवत कथा यज्ञ का आयोजन अगस्त में,बैठक कर रूपरेखा बनाना शुरू
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 16, 2025
Bihar : CM ने गया जिले का नाम 'गयाजी' रखकर इसे और ऐतिहासिक बना दिया है: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
Bihar : CM ने गया जिले का नाम ‘गयाजी’ रखकर इसे और ऐतिहासिक बना दिया है: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
NATIONAL बिहार May 16, 2025
CG BREAKING : सुशासन तिहार में लापरवाही बरतने वाले दो पटवारी निलंबित
CG BREAKING : सुशासन तिहार में लापरवाही, दो पटवारी निलंबित
Breaking News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?