Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह: दहेज प्रथा को समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कदम, 218 जोड़ें बंधे शादी के बंधन में 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह: दहेज प्रथा को समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कदम, 218 जोड़ें बंधे शादी के बंधन में 

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/03/26 at 3:47 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
CG NEWS : मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह: दहेज प्रथा को समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कदम, 218 जोड़ें बंधे शादी के बंधन में 
CG NEWS : मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह: दहेज प्रथा को समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कदम, 218 जोड़ें बंधे शादी के बंधन में 
SHARE

सारंगढ़। CG NEWS : सारंगढ़ के मंडी प्रांगण में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह का आयोजन एकादशी के पावन तिथि में किया गया। इस अवसर पर मंडी परिसर में वर-वधु के परिजनों की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी थी। इस सामूहिक विवाह में 218 युवा जोड़ों ने भाग लिया, और प्रत्येक वधु के बैंक खाते में राज्य शासन द्वारा 35 हजार रुपये का अनुदान जल्द ही ऑनलाइन भेजा जाएगा। यह कार्यक्रम दहेज प्रथा को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम की शुरुआत वेदी के अग्निकुंड में शादी के फेरे, सिंदूर बंदन, जयमाल और मंगलसूत्र की रस्म से हुई। इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए। साथ ही, उन्होंने नव-विवाहित जोड़ों को 35 हजार रुपये का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना का आयोजन केवल एक वित्तीय सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि यह समाज में व्याप्त दहेज प्रथा को समाप्त करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। उन्होंने कहा कि आज 218 युवा जोड़ों और उनके परिवारों ने समाज में एक महत्वपूर्ण बदलाव की शुरुआत की है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों में पूर्व विधायक केरा बाई मनहर, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, और पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा शामिल थे। इस सामूहिक विवाह समारोह ने न केवल एक सामाजिक पहल का हिस्सा बनने का अवसर दिया, बल्कि यह समाज सुधार की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित हुआ।मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना, दहेज प्रथा के खिलाफ एक सशक्त संदेश भेजते हुए समाज में समानता और आदर्श विवाह को बढ़ावा देती है।

- Advertisement -
Ad image
TAGGED: #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article देवभोग पुलिस का सख्त एक्शन!‘डबल लाल घोड़ा’ की सवारी खत्म, पुलिस ने 25 लीटर संग आरोपी को पकड़ा”
Next Article CG NEWS : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत, क्षेत्र में फैली सनसनी CG NEWS : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत, क्षेत्र में फैली सनसनी

Latest News

CG NEWS : हिरासत में ली गई सूदखोर रोहित तोमर की पत्नी भावना, पति को लेकर हो रही पूछताछ 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 15, 2025
CG NEWS : ग्राम पंचायत कुथुर मे डायरिया का प्रकोप जारी, 7 लोग अस्पताल में भर्ती
Grand News July 15, 2025
निलंबित
CG NEWS : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एम.आई.एस. प्रशासक तत्काल प्रभाव से निलंबित
छत्तीसगढ़ जशपुर July 15, 2025
अनुपस्थिति और लापरवाही पर पटवारी बर्खास्त विभागीय जांच में दोष सिद्ध, कलेक्टर गरियाबंद की सख्त कार्रवाई
Grand News July 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?