BREAKING : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MinistryWCD) ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदक 1 अप्रैल से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। मंत्रालय ने कहा कि कोई भी बच्चा जो भारत में रहने वाला भारतीय नागरिक है, जिसकी आयु 5 वर्ष है और 31 जुलाई 2025 तक 18 वर्ष से अधिक नहीं है, वह इन पुरस्कारों के लिए पात्र है।

आपको बता दें कि केन्द्र सरकार द्वारा नवोन्मेष, सामाजिक सेवा, शैक्षिक, खेल, कला एवं संस्कृति एवं बहादुरी के क्षेत्र में असाधारण और सराहनीय उपलब्धियां दर्शाने वाले 05 से 18 वर्ष तक आयु के बच्चों को प्रदान किए जाते है। पुरस्कार प्राप्तकर्ता प्रत्येक बच्चे को एक पदक, 1,00,000 रूपये का नकद पुरस्कार, एक प्रशस्त्रि पत्र एवं अन्य उपहार प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार हेतु आवेदन भारत शासन के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल http://awards.gov.in पर ऑनलाईन आमंत्रित किये जाते है।