Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पांच रूपये में भरपेट भोजन, हर दिन 300 श्रमिकों का भर रहा पेट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़धमतरी

CG NEWS : पांच रूपये में भरपेट भोजन, हर दिन 300 श्रमिकों का भर रहा पेट

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/03/27 at 9:49 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
CG NEWS : पांच रूपये में भरपेट भोजन, हर दिन 300 श्रमिकों का भर रहा पेट
CG NEWS : पांच रूपये में भरपेट भोजन, हर दिन 300 श्रमिकों का भर रहा पेट
SHARE
Highlights
  • मकई गार्डन और गांधी मैदान में मिल रहा श्रमिकों को भोजन

धमतरी। CG NEWS : राज्य शासन की शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना से हर रोज जिले के लगभग तीन सौ से अधिक श्रमवीरों का पांच रूपये में पेट भर रहा है। राज्य शासन श्रम कल्याण मण्डल और कर्मकार सुरक्षा मण्डल के माध्यम से इस योजना का संचालन कर रही है। धमतरी शहर में दो जगहों-मकई गार्डन और तहसील कार्यालय के पास गांधी मैदान में इस योजना के तहत श्रमिकों को पांच रूपये में भरपेट भोजन की सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही श्रमिक पांच रूपये में टिफिन की सुविधा भी ले रहे हैं। जिले में इस योजना की शुरूआत नगर निगम महापौर श्री रामू रोहरा ने बीती 19 तारीख को की है।

- Advertisement -

जिले के श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इस योजना के शुरूआत वाले दिन लगभग 450 श्रमिकों को पांच रूपये में भोजन वितरण किया गया था। अब हर रोज लगभग 300 श्रमिकों को पांच रूपये में गरम और पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल और असंगठित कर्मकार सामाजिक कल्याण मण्डल में पंजीकृत 18 से 60 वर्ष तक की आयु के श्रमिकों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना से हर महीने जिले के लगभग 9 हजार से अधिक श्रमिकों को गर्म और पौष्टिक भोजन की सुविधा मिलेगी। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि धमतरी शहर में सुबह के समय घड़ी चौक पर श्रमिकों के एकत्रित होने को ध्यान में रखते हुए मकई गार्डन में सुबह 8 से 10.30 बजे तक और दोपहर में गांधी मैदान, कचहरी चौक में 11 बजे से दो बजे तक पंजीकृत श्रमिकों को पांच रूपये में गर्म भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

श्रम पदाधिकारी ने यह भी बताया कि इस योजना से केवल पंजीकृत श्रमिकों को ही लाभान्वित किया जाना है। इसीलिए जिन श्रमिकों ने अभी तक श्रम विभाग के दो मण्डलों में से किसी एक में भी पंजीयन नहीं कराया है, वे अपना पंजीयन जल्द से जल्द करा लेवें।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, ग्रैंड न्यूज़, शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : श्रम मंत्री देवांगन ने एक लाख 14 हजार से अधिक श्रमिकों के खाते में डाले 53.43 करोड़ रूपए 
Next Article गरियाबंद भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान, पंच से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम, जनता के लिए समर्पण का आह्वान”

Latest News

CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG CRIME NEWS : 53 साल के अधेड़ ने 13 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
कोंडागांव क्राइम छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
Grand News सुकमा June 5, 2025
CG: 10वीं और 12वीं में जिले की टॉपर को एसपी ने किया सम्मानित
CG: 10वीं और 12वीं में जिले की टॉपर को एसपी ने किया सम्मानित
Grand News छत्तीसगढ़ सुकमा June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?