Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today, 27 March 2025 : वृषभ, तुला और कुंभ को मिलेगा लाभ, मेष राशि रहे सतर्क, देखिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Horoscope Today, 27 March 2025 : वृषभ, तुला और कुंभ को मिलेगा लाभ, मेष राशि रहे सतर्क, देखिये आज का राशिफल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/27 at 8:46 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
6 Min Read
Horoscope Today, 27 March 2025 : वृषभ, तुला और कुंभ को मिलेगा लाभ, मेष राशि रहे सतर्क, देखिये आज का राशिफल
Horoscope Today, 27 March 2025 : वृषभ, तुला और कुंभ को मिलेगा लाभ, मेष राशि रहे सतर्क, देखिये आज का राशिफल
SHARE

Horoscope Today, 27 March 2025 : आज गुरुवार, 27 मार्च 2025 को चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र में कुंभ राशि में गोचर कर रहा है। इस दौरान शनि और चंद्रमा की युति विष योग बना रही है, जिससे कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। वहीं, चंद्रमा और गुरु के केंद्र भाव में होने से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है, जो कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

- Advertisement -

​मेष राशि – आज का दिन मेष राशि के लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ कुछ नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं जिससे लाभ मिलेगा। व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आपको अच्छी खबर मिल सकती है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

​वृषभ राशि – आज गुरुवार के दिन वृषभ राशि के लोगों को शासन सत्ता की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों से भी आपको सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी कूटनीतिक चाल और समझदारी से शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेंगे।

- Advertisement -

मिथुन राशि – आज गुरुवार के दिन मिथुन राशि के लिए दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप परिवार के लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे जिससे आपका मन विचलित होगा और इसका असर आपके कामकाज पर दिखेगा। विद्यार्थियों को आज अपने परिजनों से पूरा सहयोग मिलेगा।

- Advertisement -

कर्क राशि – कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप साझेदारी में कोई व्यवसाय चला रहे हैं तो इसमें आपको लाभ मिलेगा। दीर्घकालीन निवेश करना भी आपके लिए आज लाभदायक रहेगा। आज आपके व्यावसायिक विरोधी सक्रिय नजर आएंगे। इसलिए आपको इनसे सतर्क रहना होगा।

सिंह राशि -सिंह राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र और करीबी व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। वैसे आज आपको माता पिता से लाभ और सहयोग मिलेगा। आज आप अपने घर की साज सज्जा और व्यवस्था पर भी धन खर्च करेंगे।

कन्या राशि – कन्या राशि के लोगों को आज किसी शुभ काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा।

तुला राशि – तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन आपको आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उनके लिए बेहतर अवसर आ सकता है। परिवार में आपको आज भाई बहनों से भी सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। आपको आज अचानक धन का लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आज आप अपने कामकाज में कुछ नई योजनाओं और तकनीक को लागू कर सकते हैं जिसका आपको फायदा मिलेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था वह आज आपको वापस मिल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण समय बिताएंगे।

धनु राशि – धनु राशि के जातकों की रुचि आज गुरुवार के दिन सामाजिक कार्यों में रहेगी। आपकी कार्यकुशलता और समझदारी से आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको आज कोई अच्छी खबर भी मिलने वाली है। शाम को आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं अथवा मौज मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं।

​मकर राशि – मकर राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन मिश्रित रहने वाला है। आप आज किसी पारिवारिक कारणों की वजह से चिंतित रह सकते हैं। बच्चों की सेहत को लेकर आपको आज चिंता परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको आज अनुभवी और वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में आपको आज अचानक से कुछ नया काम मिल सकता है जिससे आपके ऊपर काम का दबाव रह सकता है।

कुंभ राशि – आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभप्रद और अनुकूल रहेगा। आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग से आपको आज प्रोत्साहन मिल सकता है। आप आज दोस्तों और सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय भी बिताएंगे।

​मीन राशि – मीन राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक और सफलतादायक रहेगा। आपके संपर्क का दायरा बढेगा। कारोबार में आपको आज लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपका आपसी तालमेल बढेगा। जीवनसाथी से चल रहा मनमुटाव और मतभेद आज दूर हो सकता है।

TAGGED: 27 March 2025, horoscope today
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : 11 घंटे की रेड कार्रवाई के बाद पूर्व CM भूपेश के घर से रवाना हुई CBI, ले गए कई दस्तावेज CG BREAKING : 11 घंटे की रेड कार्रवाई के बाद पूर्व CM भूपेश के घर से रवाना हुई CBI, ले गए कई दस्तावेज
Next Article CG NEWS : पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ थाना चांपा क्षेत्र के दो आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता CG NEWS : पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ थाना चांपा क्षेत्र के दो आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता

Latest News

CGNEWS:समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जनता की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 13, 2025
RAIPUR NEWS : मरीन ड्राइव, तेलीबांधा से कल निकलेगी तिरंगा यात्रा, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी ने व्यापारियों से की शामिल होने की अपील
छत्तीसगढ़ रायपुर May 13, 2025
CG VIDEO : नशे से रोका तो कर दी बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई वारदात 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 13, 2025
CG NEWS : रामगढ़ घटना के बाद विधायक राजेश अग्रवाल की तत्परता से की गई सुरक्षा व्यवस्था, खाई वाले क्षेत्र में की गई बैरिकेडिंग, नीचे गिरी थी 11 साल की बच्ची 
Grand News May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?