Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Municipal Corporation budget : शहर को मिलेगी नई सौगात, 2 मल्टीलेवल पार्किंग और गौरव पथ की हो सकती है घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Municipal Corporation budget : शहर को मिलेगी नई सौगात, 2 मल्टीलेवल पार्किंग और गौरव पथ की हो सकती है घोषणा

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/28 at 12:09 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
Municipal Corporation budget : शहर को मिलेगी नई सौगात, 2 मल्टीलेवल पार्किंग और गौरव पथ की हो सकती है घोषणा,
Municipal Corporation budget : शहर को मिलेगी नई सौगात, 2 मल्टीलेवल पार्किंग और गौरव पथ की हो सकती है घोषणा,
SHARE

रायपुर। Municipal Corporation budget : रायपुर नगर निगम का बजट आज पेश किया जाएगा। महापौर मीनल चौबे अपने कार्यकाल का पहला बजट सदन में रखेंगी। बजट सत्र से पहले महापौर ने पुरानी बस्ती स्थित मां महामाया देवी के दर्शन किए। यह बजट पिछली बार की तुलना में कम हो सकता है। पिछले वर्ष का बजट 1900 करोड़ रुपये का था।

महत्वपूर्ण घोषणाएँ संभव

- Advertisement -
Ad image

बजट में शहर के विकास को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा हो सकती है। इनमें प्रमुख रूप से 2 मल्टीलेवल पार्किंग, 2 कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और रायपुरा-महादेवघाट के बीच गौरव पथ के निर्माण की योजना शामिल है। महापौर मीनल चौबे ने कहा कि बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है और इसमें वही घोषणाएँ की जाएँगी, जिन्हें पूरा किया जा सके।

- Advertisement -

सामान्य सभा की बैठक और नए नियम

- Advertisement -

नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने जानकारी दी कि सामान्य सभा की बैठक आज सुबह 11 बजे शुरू होगी। बैठक में पहले प्रश्नकाल, फिर बजट और नगर निगम बॉन्ड पर चर्चा होगी। इस बार सामान्य सभाकक्ष में बैठक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। सदन के 15 साल पुराने कारपेट और कुर्सियों को बदल दिया गया है। इसके अलावा, सामान्य सभा के दौरान पार्षदों के मोबाइल फोन चलाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

बजट को लेकर नगर निगम प्रशासन और पार्षदों में उत्सुकता बनी हुई है। शहरवासियों की नजर इस बात पर टिकी है कि इस बार नगर निगम किन विकास योजनाओं पर ध्यान देगा और उन्हें किस प्रकार लागू किया जाएगा।

 

TAGGED: Municipal Corporation budget, रायपुर, रायपुर नगर निगम का बजट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG: फ्लाई ऐश ब्रिक्स में मजदूर ने लगाई फांसी, शराब की लत या पारिवारिक तनाव?, शराब की लत या पारिवारिक तनाव? CG: फ्लाई ऐश ब्रिक्स में मजदूर ने लगाई फांसी, शराब की लत या पारिवारिक तनाव?, जाँच में जुटी पुलिस
Next Article CG NEWS : कार्ड फर्जीवाड़ा : साइबर हैकिंग के जरिए 65 कार्ड बनाए गए, मामला दर्ज CG NEWS : कार्ड फर्जीवाड़ा : साइबर हैकिंग के जरिए 65 कार्ड बनाए गए, मामला दर्ज

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?