Today’s Horoscope, 28 March 2025: आज का राशिफल, 28 मार्च 2025 : शुक्रवार 28 मार्च को मां लक्ष्मी के आशीर्वाद और लक्ष्मीनारायण राजयोग के प्रभाव में कर्क और मीन सहित 5 राशियों का दिन बेहद शुभ होगा। आपको हर कार्य में मनचाहा लाभ मिलने के साथ ही कारोबार में भी मनचाही सफलता मिलने की उम्मीद है। आपको धन की प्राप्ति होगी और किस्मत भी आपका साथ देगी। आपकी कार्ययोजनाएं सफल होंगी और आपके धन में वृद्धि होगी। देखें शुक्रवार का आर्थिक राशिफल विस्तार से।
मेष – मेष राशि के लोगों के लिए लाभ और तरक्की के योग हैं। आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी और कारोबार में तरक्की होने के योग हैं और आपका दिन जरूरी कार्य निपटाने में बीतेगा। कारोबार में प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा।
वृषभ – वृषभ राशि के लोगों को करियर में सफलता प्राप्त होगी और आपके सम्मान में वृद्धि के योग हैं। परिवार के लेागों से आपको सहयोग मिलेगा और कहीं जरूरी काम से आपको बाहर भी जाना पड़ सकता है। किसी बहुप्रतिक्षित शुभ परिणाम से भी हर्ष होगा।
मिथुन – मिथुन राशि के लोगों के लिए सफलता का दिन है और आपको किस्मत का साथ मिलने से हर कार्य सरलता से पूर्ण हो जाएगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी। जो भी काम आप करेंगे सरलता बन जाएगा। व्यर्थ के कार्य में समय बर्बाद न करें। खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है।
कर्क – कर्क राशि के लोगों को करियर में सफलता प्राप्त होगी और आपकी आमदनी में इजाफा होगा। सर्वत्र विजय, विभूति और सफलता की प्राप्ति होगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। दूसरों की मदद करने से सकून मिलेगा। शाम का वक्त आपके लिए आराम वाला होगा और आपको थोड़ा सुकून महसूस होगा।
सिंह – सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा और आपको हर प्रकार की सुविधा और सांसारिक सुख भोग की प्राप्ति होगी। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और आपके लिए भाग्य विकास का शुभ योग बन रहा है। नई खोजों में आपकी रुचि बढ़ेगी और कारोबार में धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।
कन्या – कन्या राशि के लोगों के लिए करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और कारोबार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आप चिंतित रहेंगे। काम का भार भी आज कुछ ज्यादा अनुभव करेंगे। जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम निकालना होगा।
तुला – तुला राशि के लेागों के लिए करियर के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा और आपके धन सम्मान में वृद्धि के योग हैं। आपका दिन शुभ होगा और कारोबार में तरक्की हासिल होगी। किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यवसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है।
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के लोगों को सफलता प्राप्त होगी और आपके कारोबार में धन से जुड़ी सभी योजनाएं सफल होंगी। आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी और किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। किसी राजनयिक से निकटता और दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ आपको होगा।
धनु – धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके विरोधी परास्त होंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और आपको हर प्रकार का राजनीतिक सहयोग भी मिलेगा किन्तु वाणी पर संयम रखें। आपको धन के लेनदेन में सावधानी बरतने की सलाह है। शाम से लेकर रात तक आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है।
मकर – मकर राशि के लेागों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके लिए सम्मान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कोई पुरानी महिला मित्र से अकस्मात् धन लाभ का हर्ष हो सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी। शाम से लेकर रात तक आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
कुंभ – कुंभ राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलने के योग हैं। आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से हर्ष और लक्ष्मी की बड़ी मात्रा में प्राप्ति से कोष में वृद्धि होगी। अपनी उत्तम कार्यशैली व मृदु व्यवहार से आपके तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपको लाभ मिलेगा।
मीन – मीन राशि के लेागों के धन में वृद्धि के योग हैं और आपको हर कार्य में भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी कार्ययोजनाएं सफल होंगी और आपके धन में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्न होगा। सुबह से ही भागदौड़ रहेगी। किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे।