Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : 52 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, कर्णेश्वर धाम में गूंजे वैदिक मंत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : 52 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, कर्णेश्वर धाम में गूंजे वैदिक मंत्र

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/29 at 10:57 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : 52 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, कर्णेश्वर धाम में गूंजे वैदिक मंत्र
CG NEWS : 52 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, कर्णेश्वर धाम में गूंजे वैदिक मंत्र
SHARE

धमतरी। CG NEWS : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत धमतरी जिले के नगरी विकासखंड में 52 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। यह शुभ अवसर महानदी के पवित्र उद्गम स्थल, कर्णेश्वर मंदिर परिसर, देऊरपारा सिहावा में संपन्न हुआ, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ नवदंपतियों ने अग्नि के सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे।

- Advertisement -

गरीब परिवारों को मिला सहारा

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

यह क्षेत्र आदिवासी बहुल है और यहाँ के अधिकांश निवासी किसान और मजदूर वर्ग से आते हैं, जिनके लिए महंगी शादियों का खर्च वहन करना कठिन होता है। ऐसे में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना इन परिवारों के लिए संजीवनी साबित हो रही है, जिससे वे अपने बच्चों के विवाह को ससम्मान संपन्न कर पा रहे हैं।

- Advertisement -

जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

- Advertisement -

इस अवसर पर जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष अरुण सार्वा ने योजना की सराहना करते हुए इसे गरीब एवं वंचित वर्ग के लिए वरदान बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिनका लाभ हर जरूरतमंद परिवार को मिल रहा है। जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष महेश गोटा ने भी योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इसे गरीब परिवारों के लिए मील का पत्थर बताया।

विवाह सामग्री और आर्थिक सहायता प्रदान

परियोजना अधिकारी सोमेंद्र साहू ने जानकारी दी कि वनांचल क्षेत्रों से चिन्हित 52 जोड़ों को विवाह हेतु कर्णेश्वर मंदिर लाया गया। विवाह के दौरान वर-वधू को वस्त्र, मंगलसूत्र, बिछिया और श्रृंगार सामग्री भेंट की गई। इसके अलावा, शासन द्वारा प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 35,000 रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भी प्रदान किया गया, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया।

उपस्थित रहे गणमान्यजन

इस आयोजन में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हृदय साहू, जनपद सदस्य प्रेमलता नागवंशी, मौसमी मंडावी, राजेश गोसाई, प्रमोद कुंजाम, पार्षद चेलेश्वरी साहू, विनीता कोठारी सहित जनप्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और नवविवाहित जोड़ों के परिजन उपस्थित रहे। इस सामूहिक विवाह समारोह ने न केवल वर-वधू बल्कि उनके परिजनों के चेहरे पर भी खुशियां बिखेर दीं और सरकार की इस योजना को सार्थक बनाया।

TAGGED: cg news, धमतरी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : नौकरी के बदले मांगी रिश्वत, ACB ने मंडल निरीक्षक को दबोचा CG NEWS : नौकरी के बदले मांगी रिश्वत, ACB ने मंडल निरीक्षक को दबोचा
Next Article CG BIG NEWS : सुरक्षा बलों ने 16 नक्सलियों को किया ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद CG BIG NEWS :  सुरक्षा बलों ने 16 नक्सलियों को किया ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Latest News

CG NEWS:झुरानदी में बिना पूर्व सूचना पहुंचे मुख्यमंत्री, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG NEWS:जिला अस्पतालों में निःशुल्क आई.वी.एफ.सुविधा की अनुशंसा: डॉ. वर्णिका शर्मा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 16, 2025
CG NEWS: रायगढ़ न्यायालय परिसर में HSRP शिविर का आयोजन: वकीलों और आम नागरिकों ने कराया पंजीयन
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG NEWS: विश्वास गढ़ चर्च में मसीही घराना सप्ताह का आयोजन, परमेश्वर के वचनों पर हुई विशेष चर्चा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?