जांजगीर-चांपा। CG NEWS : थाना जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला के साथ दैहिक शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता और आरोपी युवराज जैन की आपस में जान-पहचान थी, जिसके चलते दोनों के बीच बातचीत होती थी। इसी दौरान आरोपी ने धोखे से पीड़िता के खाने में नशीली दवा मिलाकर उसके साथ दैहिक शोषण किया और अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में आरोपी पीड़िता को धमकाने लगा कि यदि उसने किसी को बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा। घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने थाना जांजगीर में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। महिला पर हुए इस अपराध को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में थाना जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवराज जैन, निवासी बस स्टैंड के पास, कासाबेल को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर 28 मार्च 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। थाना जांजगीर पुलिस की इस तत्परता से अपराधियों में भय का माहौल बना है और पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।