Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : नौकरी के बदले मांगी रिश्वत, ACB ने मंडल निरीक्षक को दबोचा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
सक्ती

CG NEWS : नौकरी के बदले मांगी रिश्वत, ACB ने मंडल निरीक्षक को दबोचा

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/29 at 10:34 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : नौकरी के बदले मांगी रिश्वत, ACB ने मंडल निरीक्षक को दबोचा
CG NEWS : नौकरी के बदले मांगी रिश्वत, ACB ने मंडल निरीक्षक को दबोचा
SHARE

सक्ती। CG NEWS : एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के जैजैपुर में आदिवासी विकास विभाग के मंडल निरीक्षक संदीप खांडेकर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह मामला नौकरी लगाने के नाम पर रिश्वत लेने से जुड़ा है।

शिकायत और जाल बिछाने की कार्रवाई

- Advertisement -
Ad image

ग्राम कुटराबोड़ निवासी राजेंद्र जांगड़े ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेटा, रवींद्र जांगड़े, अनुसूचित जाति बालक आश्रम में चौकीदार और रसोइया के रूप में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी था। आश्रम में हुए तोड़फोड़ के कारण उसे नौकरी से हटा दिया गया था। जब राजेंद्र जांगड़े ने अपने बेटे की नौकरी बहाल कराने के लिए मंडल निरीक्षक संदीप खांडेकर से संपर्क किया, तो उसने नौकरी पर वापस रखने के बदले 1.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी।

शिकायत की जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पहले ही 50,000 रुपये ले चुका था और बाकी रकम के रूप में 50,000 रुपये और लेने के लिए तैयार था। इसके बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से प्रार्थी को रिश्वत की रकम देकर आरोपी के पास भेजा। जैसे ही आरोपी ने पैसे अपनी मारुति कार में रखवाए, एसीबी ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और रिश्वती रकम बरामद कर ली।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

गौरतलब है कि बीते दो महीनों में यह सक्ति जिले में एसीबी की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी जैजैपुर में राजस्व निरीक्षक बद्रीनारायण जांगड़े को रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने पकड़ा था।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

एसीबी सूत्रों के अनुसार, भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से आम जनता ने राहत महसूस की है और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

TAGGED: cg news, सक्ती
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 15 से अधिक नक्सली ढेर CG NEWS : सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 15 से अधिक नक्सली ढेर
Next Article CG NEWS : 52 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, कर्णेश्वर धाम में गूंजे वैदिक मंत्र CG NEWS : 52 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, कर्णेश्वर धाम में गूंजे वैदिक मंत्र

Latest News

CG :  सीएम विष्णु देव साय ने नवीन विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण
CG : सीएम विष्णु देव साय ने नवीन विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण
छत्तीसगढ़ July 14, 2025
India will become the world’s largest Muslim country: “भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश!” – PEW रिपोर्ट का बड़ा दावा, जानिए हिंदुओं की जनसंख्या कहां पहुंचेगी
Grand News आलेख दिल्ली देश July 14, 2025
Jannik Sinner ने Wimbledon 2025 खिताब जीतकर रचा इतिहास, AITA का प्रतिनिधित्व कर रहे छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा और उपाध्यक्ष सुशील बालानी बने साक्षी 
Grand News खेल देश विदेश July 14, 2025
CG : विधायक गुरु खुशवंत साहेब पर हमले के दौरान कार चालक यशवंत गायकवाड़ की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी
CG : विधायक गुरु खुशवंत साहेब पर हमले के दौरान कार चालक यशवंत गायकवाड़ की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी
छत्तीसगढ़ रायपुर July 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?