सुकमा। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 15 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। सूत्रों के अनुसार, मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है।
यह मुठभेड़ सुकमा और दंतेवाड़ा के सरहदी इलाके में हुई, जहां डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवान लगातार सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।
अभियान की पूरी मॉनिटरिंग कर रहे हैं एसपी किरण चव्हाण
सुकमा एसपी किरण चव्हाण इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और लगातार जवानों को निर्देश दे रहे हैं। सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है ताकि किसी भी प्रकार के बच निकलने वाले नक्सलियों को पकड़ा जा सके।
सर्चिंग अभियान जारी
इस बड़ी सफलता के बाद सुरक्षाबल पूरे इलाके में सतर्कता बरत रहे हैं और अन्य संभावित नक्सली ठिकानों की भी खोज कर रहे हैं। इस मुठभेड़ के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, लेकिन जवानों का मनोबल ऊंचा है।
बड़ी नक्सली घटनाओं को रोकने की दिशा में अहम कदम
सुकमा और आसपास के इलाकों में लगातार नक्सली घटनाएं होती रही हैं। सुरक्षाबलों की इस सफलता को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक बड़ा झटका माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने इस मुठभेड़ को एक बड़ी उपलब्धि करार दिया है।