Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today 29 march 2025 : चंद्रमा मीन राशि में, बनेगा धन योग, शनि अमावस्या पर इन राशियों को मिलेगा लाभ, देखिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Horoscope Today 29 march 2025 : चंद्रमा मीन राशि में, बनेगा धन योग, शनि अमावस्या पर इन राशियों को मिलेगा लाभ, देखिये आज का राशिफल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/29 at 8:48 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
6 Min Read
Horoscope Today 29 march 2025 : चंद्रमा मीन राशि में, बनेगा धन योग, शनि अमावस्या पर इन राशियों को मिलेगा लाभ, देखिये आज का राशिफल
Horoscope Today 29 march 2025 : चंद्रमा मीन राशि में, बनेगा धन योग, शनि अमावस्या पर इन राशियों को मिलेगा लाभ, देखिये आज का राशिफल
SHARE

Horoscope Today 29 march 2025 : आज 29 मार्च 2025, दिन शनिवार को चंद्रमा पूरे दिन और रात मीन राशि में संचार करेगा। इसके साथ ही चंद्रमा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से गुजरते हुए धन योग का निर्माण करेगा। शनि अमावस्या के शुभ संयोग के कारण सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए यह दिन विशेष रूप से फलदायी रहेगा।

- Advertisement -

​मेष राशि – मेष राशि के लिए आज शनिवार का दिन कार्यक्षेत्र में तनाव और परेशानी देने वाला हो सकता है। वैसे आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में भाइयों और परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग मिलेगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ राशि – वृषभ राशि के लिए आज शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। लेकिन आपको आज भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। अगर आप आज किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न दें, क्योंकि वह पैसा आपको वापस मिलने की संभावना बहुत कम है।

- Advertisement -

मिथुन राशि – मिथुन राशि के लिए आज शनिवार का दिन पारिवारिक जी वन के लिए सुखद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सतर्क होकर काम करना होगा। आज आपको किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपको आर्थिक लाभ भी आज मिलेगा।

- Advertisement -

कर्क राशि – कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ और मंगलकारी रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी भी मामले में सोच-समझकर बोलें तो बेहतर होगा। यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको अधिक सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं।

​सिंह राशि – आज शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना मिलेगी। विद्यार्थी आज अपनी शिक्षा में सफलता पाएंगे। वरिष्ठ लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।

कन्या राशि – कन्या राशि के लिए आज शनिवार का दिन मिश्रित रहने वाला है। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में अपने शिक्षकों से पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको आज किसी पर भी बहुत अधिक भरोसा करने से बचना होगा। सेहत के मामले में भी आपको अपना ध्यान रखना होगा।

तुला राशि – तुला राशि के लिए आज शनिवार का दिन पुराने काम को निपटाने का रहेगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव बना रहेगा। आपको आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा जिनसे आपको लाभ प्राप्त होगा। यदि परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उसके लिए कोई बेहतर मौका आ सकता है। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी। आपके हाथों आज कोई पुण्य काम भी होगा।

​वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन नरम गरम रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। आज आपका कोई मित्र शाम को आपसे मिलने आ सकता है।

​धनु राशि – आज शनिवार का दिन धनु राशि के लिए करियर और कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी के लिए आवेदन किया है तो आज इस मामले में आपको खुशखबरी मिल सकती है।
​
मकर राशि – मकर राशि के लिए आज मार्च का अंतिम शनिवार लाभदायक रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज कामकाज में व्यस्त होने के बावजूद भी आप अपने परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे परिवार में आनंदपूर्वक समय बिता पाएंगे। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं।

कुंभ राशि – कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको अपनी सेहत के प्रति आज सजग रहना होगा। बाहर का खाना खाने से बचना होगा। आज आप अपने बच्चों को सामाजिक कार्य करते देखकर प्रसन्न होंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को आज अचानक धन लाभ हो सकता है।

मीन राशि – मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। अगर आप आज अपने घर से दूर कोई संपत्ति खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो सभी पक्षों की जांच कर लें। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय करते हैं तो वह आज आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। आज आप शाम का समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

TAGGED: Horoscope Today 29 march 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Bhoramdev Festival 2025 : भोरमदेव महोत्सव के समापन में सुपरस्टार अनुज शर्मा के गीतों से झूम उठा भोरमदेव Bhoramdev Festival 2025 : भोरमदेव महोत्सव के समापन में सुपरस्टार अनुज शर्मा के गीतों से झूम उठा भोरमदेव
Next Article CG NEWS : घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य फरार CG NEWS : घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य फरार

Latest News

BIG NEWS : भारत लौटा BSF का जवान, पाकिस्तान ने अटारी-वाघा सीमा पर किया सुपुर्द
BIG NEWS : भारत लौटा BSF का जवान, पाकिस्तान ने अटारी-वाघा सीमा पर किया सुपुर्द
Grand News May 14, 2025
Chief Justice BR Gavai : जस्टिस बीआर गवई ने ली भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ
Chief Justice BR Gavai : जस्टिस बीआर गवई ने ली भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ
NATIONAL दिल्ली देश May 14, 2025
CG NEWS : खरोरा सड़क हादसे के बाद प्रशासन सख्त, अवैध सवारी वाहन जब्त
CG NEWS : खरोरा सड़क हादसे के बाद प्रशासन सख्त, अवैध सवारी वाहन जब्त
Grand News May 14, 2025
CG NEWS :वन नेशन, वन इलेक्शन पर जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल बोले - यह राष्ट्रहित में जरूरी
CG NEWS :वन नेशन, वन इलेक्शन पर जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल बोले – यह राष्ट्रहित में जरूरी
Grand News May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?