Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : राम राज परिवार के भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए गुरुचरण सिंह होरा, हिंदू नव वर्ष की दी शुभकामनाएँ, कहा – हिंदू नव वर्ष हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS : राम राज परिवार के भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए गुरुचरण सिंह होरा, हिंदू नव वर्ष की दी शुभकामनाएँ, कहा – हिंदू नव वर्ष हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/03/29 at 9:50 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

रायपुर। RAIPUR NEWS : रामराज परिवार द्वारा हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों और हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शोभायात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, विधायक सावित्री मांडवी, रायपुर महापौर मीनल चौबे, सीएम साय की बेटी स्मृति साय के साथ-साथ समाजसेवी व ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने राम राज परिवार के सदस्यों इस आयोजन को लेकर बधाई दी और कहा कि यह आयोजन हिंदुत्व संस्कृति और एकता को बढ़ावा देता है।

- Advertisement -

वहीं इस अवसर पर चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने प्रदेशवासियों को हिंदू नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा, “हिंदू नव वर्ष का यह पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। प्रभु श्री राम का जीवन हमें मर्यादा, धर्म और समर्पण का संदेश देता है, और इस शोभायात्रा के माध्यम से हम उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेते हैं।” होरा ने सभी के सुखी, समृद्ध और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए इस दिन को ऐतिहासिक बताया।

शोभायात्रा के दौरान गुरुचरण सिंह होरा ने राम राजा परिवार के सदस्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “इस भव्य आयोजन के पीछे समिति के सदस्यों का अथक परिश्रम और समर्पण है, जिसने इसे एक अविस्मरणीय उत्सव बना दिया। प्रभु श्री राम का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे, यही मेरी प्रार्थना है।” होरा ने आगे जोड़ा कि यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक उत्साह का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे को भी मजबूत करती है।

कार्यक्रम में शामिल अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और हिंदू नव वर्ष के महत्व पर अपने विचार साझा किए। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों की थाप, भक्ति संगीत और राम भक्तों के जयघोष से पूरा वातावरण राममय हो गया। यह आयोजन रायपुर के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बन गया, जिसमें सभी ने प्रभु श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था को व्यक्त किया।

 

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG: शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 24 घंटे आनलाईन, फेस बुक, इंस्ट्राग्राम में अश्लीलता परोसने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार CG: शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 24 घंटे आनलाईन, फेस बुक, इंस्ट्राग्राम में अश्लीलता परोसने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article लखनपुर में 9 बजे पढ़ी जाएगी ईद की नमाज, तरावी पढ़ने वाले हाफिज जी महताब आलम को अंजुमन गौसिया कमेटी द्वारा 1 लाख 786 नजराना पेश

Latest News

Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष में इतिहास रचते शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से की सीधी बातचीत
Grand News देश June 28, 2025
New Delhi: देश को मिला नया जासूसी चीफ, पराग जैन बने R&AW प्रमुख
Grand News दिल्ली देश June 28, 2025
CG NEWS: ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने पॉलीथिन मुक्त शीतला बाजार के लिए जन जागरूकता रैली निकाली।
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG NEWS: शिक्षा ही समाज और व्यक्ति के विकास की असली ताक़त : लालिमा ठाकुर मालगांव स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ पारंपरिक स्वागत
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?