Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: चैत्र नवरात्र आरंभ: शिव दुर्गा मंदिर में घट स्थापना, अखंड ज्योत प्रज्वलित, श्रद्धालुओं ने की मां दुर्गा की आराधना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

चैत्र नवरात्र आरंभ: शिव दुर्गा मंदिर में घट स्थापना, अखंड ज्योत प्रज्वलित, श्रद्धालुओं ने की मां दुर्गा की आराधना

Vijay Sinha
Last updated: 2025/03/30 at 5:08 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद। चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर गरियाबंद के मेन रोड स्थित शिव दुर्गा मंदिर में भक्तों ने विधिवत घट स्थापना कर माँ दुर्गा की भक्ति में लीन होकर पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रांगण में पूरे विधि-विधान के साथ अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई, जो नौ दिनों तक जलती रहेगी। इस अवसर पर भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने माता के भजनों का गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Contents
भक्तों ने की माँ दुर्गा की आराधनाअखंड ज्योत प्रज्वलित करना, विशेषकर नवरात्रि के दौरान, देवी मां की कृपा और शक्ति के प्रतीक के रूप में माना जाता है, जो घर में सकारात्मकता और शांति लाता है-आशीष तिवारीमाँ की कृपा से हर संकट टल जाता है- वर्षा तिवारीनौ दिनों तक होंगे विशेष आयोजन

माँ दुर्गा की भक्ति में डूबे श्रद्धालु इस पर्व को बड़े उत्साह और आस्था के साथ मना रहे हैं। गरियाबंद का शिव दुर्गा मंदिर इन दिनों भक्तों के जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंज रहा है, जो एक दिव्य और पवित्र वातावरण का सृजन कर रहा है।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

भक्तों ने की माँ दुर्गा की आराधना

पूजन-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा से सुख-समृद्धि, शांति और आरोग्यता की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने दर्शन कर माँ के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूजा के बाद मंदिर समिति द्वारा प्रसाद वितरण भी किया गया।

- Advertisement -

अखंड ज्योत प्रज्वलित करना, विशेषकर नवरात्रि के दौरान, देवी मां की कृपा और शक्ति के प्रतीक के रूप में माना जाता है, जो घर में सकारात्मकता और शांति लाता है-आशीष तिवारी

इस अवसर पर आशीष तिवारी ने कहा, “चैत्र नवरात्र शक्ति, साधना और आत्मशुद्धि का पर्व है। यह समय आत्मसंयम और माँ की आराधना का होता है, जिससे हमें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। अखंड ज्योत और घट स्थापना का विशेष महत्व है, जो माँ दुर्गा की कृपा को आमंत्रित करता है।”

माँ की कृपा से हर संकट टल जाता है- वर्षा तिवारी

वहीं, वर्षा तिवारी ने कहा, “माँ दुर्गा हम सबकी रक्षक हैं। नवरात्रि के नौ दिन हमें माँ की नवशक्तियों की साधना करने और अपने जीवन को नई दिशा देने का अवसर प्रदान करते हैं। माँ की कृपा से हर संकट टल जाता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।”

नौ दिनों तक होंगे विशेष आयोजन

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि पूरे नौ दिन तक विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। इसमें नित्य हवन, भजन-कीर्तन, दुर्गा सप्तशती पाठ और कन्या पूजन का आयोजन होगा। मंदिर में राम नवमी के दिन भव्य हवन और महाआरती के साथ भंडारा प्रसाद वितरण के साथ नवरात्रि का समापन किया जाएगा।

मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से संपूर्ण नवरात्रि के दौरान माता के दरबार में आकर दर्शन करने और धार्मिक आयोजनों में भाग लेने की अपील की। इस दौरान भक्तों की सेवा के लिए भोजन और जल व्यवस्था भी की जाएगी।

इस धार्मिक आयोजन में शत्रुघ्न साहू, सोहन लाल देवांगन, सत्यप्रकाश मानिकपुरी, केशव साहू, विजय साहू, दीनू निर्मलकर, पंडित खड़ानंद दुबे, संजय साहू, आशीष तिवारी, वर्षा तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि पर इन नियमों का करें पालन, माता रानी की बरसेगी कृपा Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि पर इन नियमों का करें पालन, माता रानी की बरसेगी कृपा
Next Article Mann Ki Baat: सीएम विष्णु देव साय ने बालिकाओं के साथ सुनी 'मन की बात' की 120वीं कड़ी Mann Ki Baat: सीएम विष्णु देव साय ने बालिकाओं के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी

Latest News

2025 Suzuki V-Strom 800DE: भारत में लॉन्च हुई सुजुकी की ये एडवेंचर बाइक, जानिए फीचर्स और कीमत 
2025 Suzuki V-Strom 800DE: भारत में लॉन्च हुई सुजुकी की ये एडवेंचर बाइक, जानिए फीचर्स और कीमत 
Racing June 6, 2025
CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम.डी. दीवान निलंबित
CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम डी दीवान निलंबित
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 6, 2025
Indian Railways : अब नहीं चलेगी चालाकी! आधार वेरिफिकेशन के बिना नहीं बुक होगा तत्काल टिकट, रेलवे ने कसे शिकंजा
Grand News NATIONAL देश June 6, 2025
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?