Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG: हर्षोल्लास के साथ मुस्लिम समाज मना रहा ईद-उल-फितर, नमाज अदा कर मांगी खुशहाली की दुआ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG: हर्षोल्लास के साथ मुस्लिम समाज मना रहा ईद-उल-फितर, नमाज अदा कर मांगी खुशहाली की दुआ

Aarti Beniya
Last updated: 2025/03/31 at 2:31 PM
Aarti Beniya
Share
2 Min Read
CG: हर्षोल्लास के साथ मुस्लिम समाज मना रहा ईद-उल-फितर, नमाज अदा कर मांगी खुशहाली की दुआ
CG: हर्षोल्लास के साथ मुस्लिम समाज मना रहा ईद-उल-फितर, नमाज अदा कर मांगी खुशहाली की दुआ
SHARE

बिलासपुर। CG: रविवार शाम जैसे ही आसमान में ईद का चांद नजर आया, पूरे मुस्लिम समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार को देशभर में ईद उल फितर का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। हर तरफ रौनक है, बाजारों में चहल-पहल है, और मस्जिदों में अल्लाह की इबादत के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बिलासपुर में भी सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह और मस्जिदों में जुटे और नमाज अदा कर देश, समाज और अपने परिवार की खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी रहा।

- Advertisement -

ईद उल फितर मुसलमानों के लिए खास महत्व रखता है, क्योंकि यह रमजान के पूरे महीने रोजे रखने और इबादत करने के बाद आने वाला खुशी का दिन होता है। चांद के दीदार के साथ ही इस त्योहार की शुरुआत होती है और फिर हर घर में खास पकवान बनते हैं। सुबह से ही नए कपड़े पहने बच्चे, बुजुर्ग और युवा ईदगाह की ओर जाते दिखे। बिलासपुर की ईदगाह में इस बार करीब 2000 से ज्यादा लोगों ने एक साथ नमाज अदा की और दुआएं मांगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ईदगाहों और मस्जिदों में जहां इबादत का नजारा देखने लायक था, वहीं घरों में पकवानों की खुशबू माहौल को और खास बना रही थी। सेवाईयों और मीठे पकवानों के साथ परिवार और दोस्तों का मिलन इस त्योहार को और यादगार बनाता है। हर किसी के चेहरे पर खुशी झलक रही थी और बाजारों में भी रौनक बनी हुई थी। ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने सभी धर्मों के लोगों को इस त्योहार की मुबारकबाद दी, जिससे भाईचारे और सौहार्द्र का संदेश पूरे शहर में गूंज उठा.

- Advertisement -
TAGGED: cg, cgnews, eid-ul-fitr, Muslim community celebrating Eid-ul-Fitr
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG: 8 साल से परेशान महिलाएं और बच्चे, शराब दुकान हटाने के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं, तालाबंदी कर किया प्रदर्शन CG: 8 साल से परेशान महिलाएं और बच्चे, शराब दुकान हटाने के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं, तालाबंदी कर किया प्रदर्शन
Next Article Eid-ul-Fitr : पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-फितर की बधाई Eid-ul-Fitr : पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-फितर की बधाई

Latest News

Raipur Mango Festival : तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव में आएगी आमों की बहार, 200 से अधिक किस्मों और 56 भोगों का किया जाएगा प्रदर्शन 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 3, 2025
CG NEWS : सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध : मंत्री टंकराम वर्मा 
Grand News June 3, 2025
RCB vs PBKS IPL 2025 Final : PBKS ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला 
Breaking News देश June 3, 2025
CG NEWS : बाबा बैदनाथ इस्पात लिमिटेड गैतरा ने ग्राम पंचायत ताराशिव के गौठान को लिया गोद, गौ सेवा का लिया संकल्प 
Grand News June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?