Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया इस दिन से होगी शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़महासमुंद

CG NEWS : स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया इस दिन से होगी शुरू

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/03/31 at 3:38 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

डेस्क। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल से प्रारंभ होगी। आवेदन के बाद लॉटरी व सीट आवंटन की प्रक्रिया 6 से 10 मई तक होगी। जिले में अंग्रेजी व हिंदी माध्यम के कुल 13 स्वामी आत्मानंद स्कूल हैं।

- Advertisement -

जिले में 13 आत्मानंद स्कूल संचालित

- Advertisement -

आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला दिलाने के लिए पालकों को समय सारिणी जारी होने का इंतजार था। सत्र 2025-26 में छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए सेजेस पोर्टल 10 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा। एडमिशन प्रक्रिया के लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है।

5 मई तक आवेदन लिया जाएंगे। प्रवेश के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। एक विद्यार्थी एक स्कूल के लिए ही आवेदन कर सकेगा। बीपीएल और आर्थिक रूप से कमजोर पालकों के बच्चों को रिक्त सीटों के 25 प्रतिशत सीटों के विरूद्ध प्रवेश दिया जाएगा।

इतनी होनी चाहिए आयु

पालकों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। कुल रिक्त सीटों के 25 प्रतिशत सीटों पर आवेदक बच्चों का चयन भी लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा। कम्प्यूटर के माध्यम से चयन किया जाएगा। रिक्त सीटों पर अधिक संख्या में आवेदन आने पर लॉटरी के माध्यम से ही चयन किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूलों में विद्यालय के क्षमता के अनुसार छात्रों को प्रवेश दिया जा सकेगा। विद्यालयों में प्रवेश कक्षा 6 वीं से कक्षा 9वीं में प्रवेश सोसाइटी के निर्णय के अनुसार लिए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत ने बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश के लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है। 10 अप्रैल से आवेदन लिए जाएंगे।

अंग्रेजी मीडियम के लिए उत्साह

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम में छात्रों को पढ़ाने के लिए पालक ज्यादा रुचि दिखाते हैं। इस कारण पहली कक्षा में एडमिशन के लिए लॉटरी भी निकालनी पड़ती है। अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में सीट की संख्या लिमिट है। आत्मानंद स्कूलों में सबसे ज्यादा छात्र 9 वीं कक्षा में अध्ययन कर रहे हैं। 9 वीं कक्षा में 1492 और 10 वीं में 1225 छात्र हैं।

जिले में 13 स्कूलों में पहली से 10 वीं तक 4994 छात्र अध्ययन कर रहे हैं। सबसे ज्यादा छात्र सेजेस महासमुंद में 659 हैं। दूसरे क्रम में सांकरा में सबसे ज्यादा 570 छात्र अध्ययन कर रहे हैं। तीसरे क्रम में कोमाखान में 500 कुल छात्र हैं।

अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में पहली में प्रवेश के लिए छात्र की आयु 31 मई 2025 की स्थिति में 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के मध्य होनी चाहिए। प्रत्येक कक्षा में रिक्त सीटों में 50% छात्राओं का चयन किया जाएगा। बालिकाओं की संख्या कम होने पर बालकों का चयन किया जाएगा।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Mukhaymantri Kanya Vivah Yojana 2025 : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 37 जोड़ें शादी के बंधन में बंधे  CG Mukhaymantri Kanya Vivah Yojana 2025 : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 37 जोड़ें शादी के बंधन में बंधे 
Next Article CG: बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित जमात खाना ईदगाह में बड़े ही धूमधाम मनाया गया जश्ने ईद CG: बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित जमात खाना ईदगाह में बड़े ही धूमधाम मनाया गया जश्ने ईद

Latest News

Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Breaking News NATIONAL देश May 9, 2025
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
Breaking News NATIONAL अंतराष्ट्रीय देश May 9, 2025
Sports News : छत्तीसगढ़ स्टेट पिक्लबॉल संघ द्वारा टर्फ 71 लक्की डबल्स पिकलबाल टूर्नामेंट का आयोजन, प्रदेश के नेशनल, इंटरनेशनल खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
Sports News : छत्तीसगढ़ स्टेट पिक्लबॉल संघ द्वारा टर्फ 71 लक्की डबल्स पिकलबाल टूर्नामेंट का आयोजन, प्रदेश के नेशनल, इंटरनेशनल खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
खेल छत्तीसगढ़ May 9, 2025
RAIPUR NEWS : धरसीवां के संभव स्टील प्लांट से 4 बाल श्रमिक बरामद
RAIPUR NEWS : धरसीवां के संभव स्टील प्लांट से 4 बाल श्रमिक बरामद
छत्तीसगढ़ रायपुर May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?