Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR : रायपुर में अहिल्या देवी होल्कर त्रिशताब्दी जयंती समारोह का समापन कार्यक्रम संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

RAIPUR : रायपुर में अहिल्या देवी होल्कर त्रिशताब्दी जयंती समारोह का समापन कार्यक्रम संपन्न

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/03/31 at 10:09 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
RAIPUR : रायपुर में अहिल्या देवी होल्कर त्रिशताब्दी जयंती समारोह का समापन कार्यक्रम संपन्न
RAIPUR : रायपुर में अहिल्या देवी होल्कर त्रिशताब्दी जयंती समारोह का समापन कार्यक्रम संपन्न
SHARE
Highlights
  • लोकमाता अहिल्यादेवी के जीवन चरित्र को आत्मसात करना होगा : रामदत्त चक्रधर, सह सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

रायपुर। RAIPUR : लोकमाता अहिल्यादेवी होल्कर त्रिशताब्दी जयंती समारोह आयोजन समिति छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा सोमवार को रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री रामदत्त चक्रधर ने कहा हमारे देश ने समय-समय पर कई प्रतिकूलताओं का सामना करते हुए भी कई गौरवशाली कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह इस पवित्र भूमि में जन्म लेने वाली महान विभूतियों, संत व समाज सुधारकों के कृतित्व का परिणाम है। लोकमाता अहिल्यादेवी राष्ट्र की ऐसी ही एक प्रेरणापुंज हैं, जिनसे वर्तमान एवं भावी पीढ़ी को प्रेरणा प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के चरित्र को पढ़ने व स्मरण करने से राष्ट्र जीवन को दिशा मिलती है।

- Advertisement -


श्री रामदत्त चक्रधर ने पुण्यश्लोका अहिल्यादेवी के जीवन चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि वह एक सामान्य परिवार से थीं। उनके जीवन में तीन गुण ऐसे थे, जो उन्हें महान वीरांगना बनाते हैं। इनमें पहला गुण अभयम अर्थात साहस है। उनका राज्य बहुत विस्तृत था, कई बार उन्हें विद्रोह का सामना करना पड़ा, लेकिन लोकमाता ने अपनी अद्भुत सैन्य क्षमता से उसका स्थायी समाधान किया। उन्होंने संपूर्ण भारत को एकात्मता के सूत्र में बांधने का कार्य किया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

सह सरकार्यवाह श्री रामदत्त जी ने इस अवसर पर कहा कि लोकमाता के जीवन का दूसरा गुण कुशल प्रशासक का था। उनके परिवार में दुर्घटनाओं की लंबी श्रृंखला हुई, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने प्रशासनिक कौशल में कहीं उदासीनता नहीं दिखाई। नासिक में एक निर्माण कार्य के दौरान आर्थिक अनियमितता की शिकायत उन तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारी को उसके पद से हटा दिया। इसी प्रकार पंढ़रपुर में एक अन्य निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए उन्होंने हाथियों को निर्माण कार्य के ऊपर चलवाया। लोकमाता के राज्य में निर्धन व्यक्ति को कोई भी धनवान व्यक्ति प्रताड़ित नहीं कर सकता था। वह कहतीं थी कि जनता और शासन के बीच मां और संतान का संबंध होता है।

- Advertisement -


रामदत्त चक्रधर ने अपने वक्तव्य में कहा कि लोकमाता ने महेश्वर में स्वदेशी उद्योग लगवाए। उनके जीवन चरित्र का एक गुण उनकी आध्यात्मिकता है। हम सब उनके चित्र को देखें तो उनके हाथ में शिवलिंग है। उन्होंने देशभर में मंदिरों का निर्माण व जीर्णोद्धार करवाया। काशी, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गया समेत अनेक स्थानों पर उन्होंने मंदिर बनवाए। पंढ़रपुर यात्रियों के लिए वह भोजन व्यवस्था करवाती थीं। न्याय के लिए तो वह प्रसिद्ध हैं ही, वह हमेशा सनातन मूल्यों को जीती थीं। अपने उद्बोधन में श्री रामदत्त चक्रधर ने कहा कि भारत का यह स्वर्णिम कालखंड है। इस पीढ़ी को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, 370 धारा के समाप्त होने समेत ऐसे अनेक गौरवशाली क्षण देखने को मिल रहे हैं, जिसके लिए हमारी पिछली पीढ़ियों ने संघर्ष किया। यह वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष भी है। इस स्वर्णिम कालखंड में हम लोकमाता देवी अहिल्यादेवी के जीवन चरित्र को आत्मसात करें।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा ने कहा त्रिशताब्दी वर्ष के निमित्त छत्तीसगढ़ प्रांत में 1157 शिक्षण संस्थानों में व्याख्यानमाला, निबंध प्रतियोगिता, रंगोली निर्माण समेत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें बड़ी संख्या में युवाओं व प्रबुद्धजनों की भागीदारी रही। त्रिशताब्दी जयंती समारोह आयोजन समिति के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कुलपति नरेंद्र प्रसाद दीक्षित ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर एक आकर्षक नृत्य नाटिका का मंचन कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति श्री सच्चिदानंद शुक्ल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक अभयराम, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति गिरीश चंदेल समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

TAGGED: Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MI vs KKR Live Score : मुंबई की गेंदबाजी के सामने फ्लॉप हुए केकेआर के बल्लेबाज, अश्विनी ने झटके 4 विकेट, MI को 117 का लक्ष्य  MI vs KKR Live Score : मुंबई की गेंदबाजी के सामने फ्लॉप हुए केकेआर के बल्लेबाज, अश्विनी ने झटके 4 विकेट, MI को 117 का लक्ष्य 
Next Article Raipur Luteri Dulhan Arrest: रायपुर की लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार.. प्यार में फंसाकर की 5 शादियां, फिर जेवरात लेकर हो जाती थी फरार Raipur Luteri Dulhan Arrest: रायपुर की लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार.. प्यार में फंसाकर की 5 शादियां, फिर गहने लेकर हो जाती थी फरार

Latest News

IPL 2025 Revised Schedule : IPL 2025 का नया शेड्यूल जारी, बदली गई फाइनल की तारीख; जानें कहां खेले जाएंगे मैच
IPL 2025 Revised Schedule : IPL 2025 का नया शेड्यूल जारी, बदली गई फाइनल की तारीख; जानें कहां खेले जाएंगे मैच
Breaking News Cricket खेल May 12, 2025
RAIPUR ACCIDENT : रायपुर में हादसे में 14 लोगों की मौत पर PM मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की
RAIPUR ACCIDENT : रायपुर में हादसे में 14 लोगों की मौत पर PM मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की
Breaking News NATIONAL छत्तीसगढ़ May 12, 2025
Shivraj Singh Chouhan met CM Sai : CM साय से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य मुलाकात, कल 'मोर आवास मोर अधिकार' कार्यक्रम में होंगे शामिल 
Shivraj Singh Chouhan met CM Sai : CM साय से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य मुलाकात, कल ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में होंगे शामिल 
छत्तीसगढ़ May 12, 2025
CG NEWS : प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, कलेक्टर ने 11 पंचायत सचिवों को थमाई नोटिस
CG NEWS : प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, कलेक्टर ने 11 पंचायत सचिवों को थमाई नोटिस
Breaking News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?