Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : सीएम विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मधुसूदन दास की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : सीएम विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मधुसूदन दास की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/04/01 at 4:09 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
CG NEWS : सीएम विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मधुसूदन दास की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
CG NEWS : सीएम विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मधुसूदन दास की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
SHARE
Highlights
  • उत्कल दिवस पर ओडिशा राज्य स्थापना की ऐतिहासिक प्रेरणा को किया नमन

 

- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के महिला थाना चौक (मधुसूदन दास चौक) में उत्कल दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर मधुसूदन दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुख्यमंत्री साय ने उत्कल समाज और ओडिशा वासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री  साय ने ओडिशा राज्य स्थापना दिवस (उत्कल दिवस) पर प्रदेश सहित देशभर में रह रहे उत्कल समाज के सभी बंधुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल ओडिशा के गठन का उत्सव नहीं, बल्कि संघर्ष, आत्मगौरव और सांस्कृतिक एकता की प्रेरणा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में उत्कल समाज के लोग निवास करते हैं, जो प्रदेश की सामाजिक समरसता और विविधता को सशक्त बनाते हैं।

- Advertisement -

बैरिस्टर मधुसूदन दास के योगदान को किया नमन
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बैरिस्टर मधुसूदन दास जैसे दूरदर्शी और समर्पित व्यक्तित्व के संघर्षों के कारण ही 1 अप्रैल 1936 को ओडिशा राज्य का गठन हुआ। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सदियों से सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। उन्होंने बताया कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ को चढ़ने वाला भोग का चावल आज भी छत्तीसगढ़ से जाता है। विशेष रूप से देवभोग क्षेत्र का चावल, जो प्रभु के प्रसाद के रूप में उपयोग होता है, दोनों राज्यों के धार्मिक जुड़ाव का प्रतीक है।

- Advertisement -

महाप्रभु जगन्नाथ से प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना
मुख्यमंत्री साय ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ से छत्तीसगढ़वासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद हमेशा छत्तीसगढ़ पर बना रहेगा।

इस अवसर पर विधायक किरण देव, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, संजय श्रीवास्तव, उत्कल समाज के सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Breaking News, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, सीएम विष्णु देव साय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Viral Girl Monalisa : क्या मोनालिसा के सपने रह जाएंगे अधूरे? डायरेक्टर सनोज मिश्रा रेप केस में गिरफ्तार Viral Girl Monalisa : क्या मोनालिसा के सपने रह जाएंगे अधूरे? डायरेक्टर सनोज मिश्रा रेप केस में गिरफ्तार, बनने से पहले ही विवादों में घिरी पिक्चर
Next Article CG NEWS : प्रेम प्रसंग के चलते कंप्यूटर ऑपरेटर की पीट-पीटकर हत्या CG NEWS : प्रेम प्रसंग के चलते कंप्यूटर ऑपरेटर की पीट-पीटकर हत्या

Latest News

Chhattisgarh : 2026 तक नक्सलमुक्त भारत हमारा संकल्प है: सफल नक्सल ऑपरेशन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा बलों के साहस की सराहना
Chhattisgarh : 2026 तक नक्सलमुक्त भारत हमारा संकल्प है: सफल नक्सल ऑपरेशन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा बलों के साहस की सराहना
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
RAIPUR NEWS : खरोरा में सड़क सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन, यातायात के नियमो के पालन करने के दिए गये निर्देश 
Grand News May 14, 2025
CGNEWS:”खेलभावना और संवेदनशीलता का अनोखा संगम: रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी का सराहनीय कदम”
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 14, 2025
Mock drill at Bilaspur railway station : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल, फायर और आपदा प्रबंधन ने दिया लाइव डेमो, बताया गया आपात स्थिति में कैसे करें बचाव 
Grand News May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?