Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG ब्रेकिंग : 3 महीने तक बंद रहेंगे मांस -मटन की दुकानें, अंडे-चिकन बिक्री पर लगा प्रतिबंध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsकोरियाछत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : 3 महीने तक बंद रहेंगे मांस -मटन की दुकानें, अंडे-चिकन बिक्री पर लगा प्रतिबंध

Aarti Beniya
Last updated: 2025/04/02 at 2:36 PM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
CG ब्रेकिंग : 3 महीने तक बंद रहेंगे मांस -मटन की दुकानें, अंडे-चिकन बिक्री पर लगा प्रतिबंध
CG ब्रेकिंग : 3 महीने तक बंद रहेंगे मांस -मटन की दुकानें, अंडे-चिकन बिक्री पर लगा प्रतिबंध
SHARE

कोरीया। CG ब्रेकिंग : शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में में बर्ड फ्लू (एवियन एंफ्लुएन्जा) संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सोमवार को रातोंरात 34 हजार से अधिक 34 हजार चूजे, अंडे और मुर्गियोें को दफना दिया गया है। साथ ही जिले की सीमा पर नाकेबंदी कर अगले तीन महीने तक इंफेक्टेड और सर्विलांस जोन अंडे-चिकन बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

कलेक्टर चन्दन संजय त्रिपाठी ने कहा कि तीन महीने तक या आगामी आदेश तक अंडे व चिकन बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। इंफेक्टेड जोन एक किलोमीटर को घोषित किया गया है। पूर्व दिशा में हेचरी से जनकपुर, पश्चिम दिशा में हेचरी से धौराटिकरा, उत्तर दिशा में हेचरी से खुटहनपारा और दक्षिण दिशा में हेचरी से एमएलए नगर तक सीमा निर्धारित है। वहीं सर्विलांस जोन हेचरी से 10 किलोमीटर है। जो इंफेक्टेड जोन की सीमा से महोरा पुल से शंकरपुर, छरछा बस्ती और बड़गांव तक प्रतिबंधित है।
जहां इंफेक्टेड जोन से पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। सर्विलांस जोन में पोल्ट्री और सह उत्पाद मुर्गे, अंडे के बाजार और दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही डोर टू डोर डिलीवरी भी रोकी गई है। भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्यूरिटी एनिमल डिजीज से बर्ड फ्लू संक्रमण की रिपोर्ट आने के कुछ घंटे में हेचरी के सारे पोल्ट्री उत्पादों को नष्ट कर दिया गया है। विनिष्टकरण टीम में शामिल प्रत्येक कर्मचारियों को नियमित रूप से ओसेल्टामिविर टेबलेट वितरण किया जा रहा है। मामले की पुष्टि होने के बाद रैपिड रिस्पॉन्स टीम(आरआरटी) का गठन किया है। जो बर्ड फ्लू की स्थिति पर निगरानी रखेगी और कार्यवाही भी करेगी।

- Advertisement -

 

कंट्रोलरूम स्थापित, बढ़ाई गई चौकसी
कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा कि स्थानीय नागरिकों से अपील है कि वे किसी भी अफवाह को फैलाने से बचें। क्योंकि अफवाह फैलाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिला कंट्रोल रूम स्थापित है। आम नागरिक किसी भी आपातकालीन स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। जिसका नंबर 07836-232469 है। बर्ड फ्लू को रोकने के लिए लगातार मुनादी कराई जा रही है। साथ ही जिला सूरजपुर, मनेंद्रगढ . चिरमिरी भरतपुर, बिलासपुर मार्ग पर बैरियर लगाकर जांच की जा रही है। वहीं संक्रमण एरिया की निजी दुकानों-घरों से मुगी, चूजे व अंडे जब्त कर विनष्टीकरण किया जाएगा। जिसका शासन की गाइडलाइन के हिसाब से मुआवजा भी दिया जाएगा।

TAGGED: After confirmation, CG ब्रेकिंग, Collector Chandan Sanjay, KORIYA NEWS, Koriya.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : पंचायत सचिव संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, शासकीयकरण की मांग पर अड़े सचिव CG NEWS : पंचायत सचिव संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, शासकीयकरण की मांग पर अड़े सचिव
Next Article CG NEWS : वन मंडल में करोड़ों का गोदाम निर्माण घोटाला, फर्जी बिल और वाउचर से सरकारी धन की हेराफेरी CG NEWS : वन मंडल में करोड़ों का गोदाम निर्माण घोटाला, फर्जी बिल और वाउचर से सरकारी धन की हेराफेरी

Latest News

देर रात CMHO का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, ,प्रीमैच्योर डिलीवरी के दौरान खुद मैदान में उतरीं डॉ. गार्गी, नवजात को बचाने संभाली कमान। बार-बार मिल रही शिकायतों के बीच सीधा एक्शन, अस्पताल में लापरवाहों पर जल्द गिरेगी गाज।
Grand News May 16, 2025
CGNEWS:जिले में संचालित ईंट भट्ठों में बाल श्रम जोरों पर: पढ़ने की उम्र में काम कर रहे बच्चे, बाल श्रम रोकने में प्रशासन नाकाम
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Sex Racket in CG : इस गांव के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
Sex Racket in CG : इस गांव के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 15, 2025
CG CRIME : बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी गुंडागर्दी.....
CG CRIME : बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी गुंडागर्दी…..
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?