Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : अवैध शराब तस्करी के फरार आरोपी को भानपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : अवैध शराब तस्करी के फरार आरोपी को भानपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/03 at 12:20 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : अवैध शराब तस्करी के फरार आरोपी को भानपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
CG NEWS : अवैध शराब तस्करी के फरार आरोपी को भानपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
SHARE

बस्तर। CG NEWS : जिले में अवैध शराब बिक्री और तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई के तहत भानपुरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में फरार आरोपी झरेन्द्र मानिकपुरी (32) को गिरफ्तार कर लिया है।

भानपुरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी झरेन्द्र मानिकपुरी, जो पहले से ही धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत वांछित था, बनियागांव खासपारा में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।

- Advertisement -
Ad image

जप्त सामान

- Advertisement -

अंग्रेजी शराब – गोवा व्हिस्की के 24 पेटी (कुल 1200 नग, 216 बल्क लीटर) जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,62,000/- है।
वाहन – सफेद रंग की स्कॉर्पियो (CG17-LB-4518)।
मोबाइल – ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई कार्रवाई

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के निर्देशन और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रवीण भारती के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अमित पद्मशाली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी कर आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत आज 24 मार्च 2025 को न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया। पुलिस द्वारा मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर विस्तृत जांच जारी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक श्री अमित पद्मशाली, उपनिरीक्षक शत्रुधन नाग, 20 आरक्षक और सैनिकों की टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई। भानपुरी थाना पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर कड़ा प्रहार हुआ है, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियानों को तेज किया जाएगा।

TAGGED: cg news, बस्तर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : बेरोजगार युवाओं से सरकारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी, आरोपी जावेद खान पर केस दर्ज CG NEWS : बेरोजगार युवाओं से सरकारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी, आरोपी जावेद खान पर केस दर्ज
Next Article CG NEWS : मां काली के दरबार मे पहुंचे गुरचरण सिंह होरा, पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की मांगी खुशहाली CG NEWS : मां काली के दरबार मे पहुंचे गुरचरण सिंह होरा, पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की मांगी खुशहाली

Latest News

CG NEWS: स्वामिनी वंदनीय महिला सहयोग फाऊंडेशन द्वारा नि: शुल्क स्कूली छात्राओं को सेनेटरी पेड वितरण
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 1, 2025
CG NEWS: कोसा-कासा-कंचन की नगरी में स्व सहायता महिला समूह को मिला स्वरोजगार
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 1, 2025
CG NEWS: उन्नति स्व सहायता समूह को मोहरा बनाकर, उनके ही समूह के अध्यक्ष ने ठगा लाखों रुपए
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 1, 2025
CG NEWS: खैरागढ़-कवर्धा रोड पर पार्किंग अव्यवस्था से जाम की स्थिति, कार्यक्रम स्थलों पर नहीं है समुचित इंतजाम
Grand News Khairagarh - chhuikhadan - gandai कवर्धा छत्तीसगढ़ July 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?