Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today 3 April 2025 : मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए भाग्यशाली दिन, देखिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Horoscope Today 3 April 2025 : मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए भाग्यशाली दिन, देखिये आज का राशिफल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/03 at 8:53 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
7 Min Read
Horoscope Today 3 April 2025 :मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए भाग्यशाली दिन, देखिये आज का राशिफल
Horoscope Today 3 April 2025 :मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए भाग्यशाली दिन, देखिये आज का राशिफल
SHARE

Horoscope Today 3 April 2025 : आज 3 अप्रैल, दिन गुरुवार है और चंद्रमा वृषभ से आगे बढ़कर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है। इस गोचर में चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र के बाद मृगशिरा नक्षत्र में संचार करेंगे। चंद्रमा के इस परिवर्तन से गजकेसरी योग के साथ वसुमती योग का निर्माण हो रहा है। यह योग विशेष रूप से मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इन राशियों के लिए यह दिन सौभाग्य, समृद्धि और लाभकारी अवसरों से भरा रहेगा। आइए, जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

- Advertisement -

​मेष राशि – मेष राशि के जातक आज मानसिक रूप से उलझन में रह सकते हैं। ऐसे में आपको आज सोच समझकर कोई भी बड़ा फैसला लेना चाहिए नहीं तो आपको आज नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको आज उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों की बात करें कि आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी से आपको भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातकों को आज कुछ अप्रत्याशित और अनापेक्षित घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी दूर रहने वाले संबंधी की ओर से आपको कुछ ऐसी सूचना या जानकारी मिल सकती है जिससे आपको चिंता होगी। आर्थिक मामलों में आप आज अपनी कमाई में वृद्धि के लिए प्रयासरत रहेंगे और कुछ नया काम करने का विचार भी कर सकते हैं। आपके मन में नौकरी में बदलाव का विचार भी आ सकता है।

- Advertisement -

मिथुन राशि – मिथुन राशि के लोगों को आज कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। आज आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा और आपको उनसे फायदा हो सकता है। शाम का समय आप अपने प्रिय लोगों के साथ बिता सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में आज इस राशि के छात्रों को सफलता मिलेगी। आज अप्रत्याशित धन खर्च हो सकता है। मन को शांत और संयमित रखकर काम करना अच्छा रहेगा।

- Advertisement -

​कर्क राशि – कर्क राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे खुशियां आएंगी। पारिवारिक जीवन भी आपका आज सुखमय रहेगा। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। संतान को अपने क्षेत्र में सफलता मिलेगी जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं।

सिंह राशि – सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन उथल पुथल भरा रहेगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव रहेगा। वैसे आपको अपने कार्यक्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे।आपके कुछ अटके काम भी आज संपन्न होंगे। सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ विशेष उपलब्धि मिल सकती है।

कन्या राशि – कन्या राशि का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। लव लाइफ में जहां प्रेम और सहयोग पाएंगे वहीं आज कार्यक्षेत्र में तनाव और उलझन का सामना करना होगा। वैसे दिन के दूसरे भाग में आप अपनी कार्यकुशलता और समझदारी से तारीफ भी प्राप्त कर सकते हैं।

तुला राशि – तुला राशि के लोगों को अपनी सेहत के प्रति आज ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि आपकी सेहत आज नरम रह सकती है। कार्यस्थल पर आज आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में आज आपको कोई अच्छी सफलता मिल सकती है। समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन अच्छा है। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

​वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिल रहा है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। पारिवारिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और इसके लिए आपको आज धन भी खर्च करना होगा। बिजनेस में निवेश करने या नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा रहगे। आर्थिक मामलों में सफलता के बेहतर आसार हैं।

​धनु राशि – धनु राशि के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको आपको घर परिवार में खुशी मिलने वाली है। आप अपने प्रिय लोगों के साथ समय बिताएंगे और अपनी लव लाइफ का आनंद लेंगे। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन अनियमित दिनचर्या के कारण थकान का अनुभव हो सकता है।

​मकर राशि – मकर राशि के लोगों को आज के दिन कोई अच्छी खबर मिलने की खुशी होगी। साथ ही आज आपकी कमाई में भी वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज आप भाग्यशाली रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन आज आपके ऊपर काम की कुछ नई जिम्मेदारी बढ़ने से आप दोपहर बाद परेशान भी होंगे।

​कुंभ राशि – कुंभ राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ समय बिताएंगे और उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। भाग्य भी आपका आज पूरा साथ देगा। आप अपनी लव लाइफ में सफल रहेंगे और आपके खर्चे नियंत्रित रहेंगे।

मीन राशि – मीन राशि के लोगों को आज अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। आप अपनी लव लाइफ में आज रोमांटिक समय बिताएंगे। कमाई के लिहाज से दिन अनुकूल है। बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन भी आज आपका सुखद रहेगा। जो जातक बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। लेकिन आपको आज वाणी पर कंट्रोल करने की जरूरत है।

TAGGED: Horoscope Today 3 April 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल व आयोग के नए अध्यक्षों की नियुक्ति, गरियाबंद जिले से चंदूलाल साहू और संदीप शर्मा को मिली जिम्मेदारी; गफ्फू मेमन ने दी शुभकामनाएं
Next Article CG NEWS : प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जाधारी के मकान पर चला बुलडोजर CG NEWS : प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जाधारी के मकान पर चला बुलडोजर

Latest News

Aaj ka Rashifal 21 May 2025 : आज इन राशियों की चमकी किस्मत, जानें अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 21, 2025
CSK vs RR IPL 2025 : राजस्थान ने CSK को 6 विकेट से हराया, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा फिफ्टी
Cricket खेल May 20, 2025
Condom vending machine controversy : अशोका यूनिवर्सिटी में कॉन्डोम वेंडिंग मशीन विवाद: रेनू भाटिया ने जताई नाराजगी, प्रोफेसर की गिरफ्तारी ने बढ़ाया तनाव
NATIONAL May 20, 2025
CG News : PM मोदी 22 मई को उरकुरा समेत छत्तीसगढ़ के 5 अमृत स्टेशन स्टेशन का करेंगे लोकार्पण, कार्यक्रम में शामिल होंगे सांसद बृजमोहन
छत्तीसगढ़ May 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?