Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Wakf Amendment Bill : वक्फ संशोधन बिल ऐतिहासिक निर्णय है, जो देश में पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करेगा- विधायक अनुज शर्मा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

Wakf Amendment Bill : वक्फ संशोधन बिल ऐतिहासिक निर्णय है, जो देश में पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करेगा- विधायक अनुज शर्मा

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/04/03 at 8:00 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
Wakf Amendment Bill : वक्फ संशोधन बिल ऐतिहासिक निर्णय है, जो देश में पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करेगा- विधायक अनुज शर्मा
Wakf Amendment Bill : वक्फ संशोधन बिल ऐतिहासिक निर्णय है, जो देश में पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करेगा- विधायक अनुज शर्मा
SHARE

धरसींवा। Wakf Amendment Bill : लोकसभा में बुधवार को वक्फ संशोधन बिल पारित हुआ, जिसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता लाना और गैर-मुस्लिमों को भी वक्फ बोर्ड में शामिल करना है। यह बिल अब राज्यसभा में पेश होगा और विधेयक में सरकार को वक्फ के खातों का ऑडिट कराने का अधिकार भी दिया गया है।

विधायक अनुज शर्मा ने वक्फ संशोधन बिल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक निर्णय है, जो देश में पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करेगा। इस बिल के माध्यम से वक्फ संपत्तियों को भी कानून के दायरे में लाया गया है, जो पहले किसी भी न्यायिक समीक्षा से परे था। यह एक महत्वपूर्ण सुधार है, जिससे देश की न्यायिक प्रणाली को मजबूती मिलेगी।

- Advertisement -
Ad image

विधायक शर्मा ने कहा कि भारत में वक़्फ़ संपत्तियों की संख्या अत्यधिक है और इसका समुचित उपयोग गरीब एवं जरूरतमंद मुस्लिम समुदाय के लोगों तक नहीं पहुँच पा रहा था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वक्फ संपत्तियों का लाभ मुस्लिम समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मिलना चाहिए, न कि कुछ विशेष लोगों तक सीमित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वक़्फ़ बोर्ड द्वारा प्रस्तुत रिपोर्टों में कई अनियमितताओं की पुष्टि हुई है, जिनका समाधान आवश्यक था। वक़्फ़ संपत्तियों पर हुए अनधिकृत कब्जों को हटाने और इन संपत्तियों का सही उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कठोर प्रावधान किए हैं।

विपक्ष द्वारा बिल का विरोध अनुचित
विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि इस संशोधन के माध्यम से वक्फ ट्रिब्यूनल के निर्णयों को अब न्यायालय में चुनौती दी जा सकेगी, जो एक बड़ा सुधार है। पहले यह संभव नहीं था, जिससे कई विवादों का समाधान नहीं हो पाता था। अब न्याय की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगी। शर्मा ने विपक्ष द्वारा बिल के विरोध को अनुचित बताया और कहा कि यह किसी विशेष समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में वक़्फ़ संपत्तियों पर हुए अनधिकृत कब्जों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे। श्री शर्मा ने इस निर्णय को राष्ट्रहित में बताया और कहा कि यह केवल वक़्फ़ संपत्तियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सभी धार्मिक संपत्तियों की पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत रहेगी।

जमीनों पर जबरन कब्जे का जरिया बन गया है
विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि वक्फ में सुधार समय की मांग है। लेकिन यह भी सही है कि हर अच्छे का काम का विरोध होता है। इसी तरह वक्फ संशोधन बिल का भी विरोध हो रहा है। शर्मा ने कहा कि वक्फ बोर्ड निजी स्वार्थ का केंद्र और जमीनों पर जबरन कब्जे का जरिया बन गया है। सुधार समय की मांग है और हर सुधार का विरोध होता है, वक्फ में सुधार देश और मुस्लिम समुदाय के लाभ के लिए जरूरी है। शर्मा ने इस निर्णय को राष्ट्रहित में बताया और कहा कि यह केवल वक़्फ़ संपत्तियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सभी धार्मिक संपत्तियों की पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत रहेगी।

 

TAGGED: Wakf Amendment Bill, वक्फ संशोधन बिल, वक्फ संशोधन बिल पारित, विधायक अनुज शर्मा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : जब चौथी क्लास की छात्रा माधुरी ने Collector से अंग्रेजी में किया संवाद, कलेक्टर ने कहा, वाह.. वेलडन बेटा CG NEWS : जब चौथी क्लास की छात्रा माधुरी ने Collector से अंग्रेजी में किया संवाद, कलेक्टर ने कहा, वाह.. वेलडन बेटा
Next Article ARANG NEWS : उड़न दस्ता टीम ने परीक्षा केंद्र का किया मॉनिटरिंग, बोर्ड के तर्ज पर हो रहा एग्जाम  ARANG NEWS : उड़न दस्ता टीम ने परीक्षा केंद्र का किया मॉनिटरिंग, बोर्ड के तर्ज पर हो रहा एग्जाम 

Latest News

CG : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1619 नग अवैध गैस सिलेंडर जब्त
CG : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1619 नग अवैध गैस सिलेंडर किया जब्त
छत्तीसगढ़ July 18, 2025
Chhattisgarh : बाढ़ के बीच जान जोखिम में डाल स्कूल जानें को मजबूर है बच्चे
Chhattisgarh : बाढ़ के बीच जान जोखिम में डाल नदी पार कर स्कूल जानें को मजबूर है बच्चे, देखिए Video
कोरबा छत्तीसगढ़ July 18, 2025
परीक्षा से पहले सख्ती: आधी बांह, चप्पल और दो घंटे पहले हाजिरी अनिवार्य,व्यापम परीक्षा के नए नियम जारी, 27 जुलाई को 5748 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Grand News July 18, 2025
Vidhansabha Monsoon Session 2025 : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तार, विपक्ष ने सदन का किया बहिष्कार
Vidhansabha Monsoon Session 2025 : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तार, विपक्ष ने सदन का किया बहिष्कार
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?