Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BHILAI NEWS : लोकांगन में 5100 कन्याओं का विधायक ने किया पूजन, पैर पखार आलता लगाया, चुनरी ओढ़ कन्याओं ने ग्रहण किया भोज, दक्षिणा-उपहार ले दिया आशीष
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

BHILAI NEWS : लोकांगन में 5100 कन्याओं का विधायक ने किया पूजन, पैर पखार आलता लगाया, चुनरी ओढ़ कन्याओं ने ग्रहण किया भोज, दक्षिणा-उपहार ले दिया आशीष

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/04/05 at 9:01 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

भिलाई नगर। BHILAI NEWS : आज चैत्र नवरात्रि का अष्टमी पर्व वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा वैशाली नगर स्थित लोकांगन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्री सेन ने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, उनका विधि विधान से पूजन कर, उन्हें चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया तथा दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

आपको बता दें कि आज इस भव्य कार्यक्रम में वैशाली नगर विधानसभा की 5100 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। विधायक रिकेश ने कहा कि हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार अष्टमी तिथि देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी को समर्पित होती है। इस पावन अवसर पर मैंने 5 हजार 100 कन्याओं के पैर निर्मल जल से पखार कर आलता लगाने के बाद उनका पूजन कर उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाई और भोजन करा उपहार भेंट किया है।

- Advertisement -

श्री सेन ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी हमने कन्या पूजन समारोह का आयोजन किया है। पिछले 20 वर्षों से साल में दो बार वो यह आयोजन करते आ रहे हैं। इस बार कन्या पूजन समारोह भव्य स्वरूप में हो रहा है नतीजतन भिलाई से 5 हजार 100 कन्याएं आज पहुंची हैं। मां दुर्गा की आराधना को समर्पित यह पर्व शक्ति, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। मातारानी सभी पर कृपादृष्टि बनाए रखें। कन्या पूजन के दौरान विधायक रिकेश ने सभी बच्चियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और स्कूल के संबंध में जानकारी भी ली।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जिस समाज में महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा मिलती है, वह समाज स्वयं समृद्ध और सुरक्षित हो जाता है। सनातन धर्म की परंपरा में हमारे वेद ग्रंथ में इस बात का उल्लेख है। हमारे देश में नारी सम्मान और आज के दिन कन्या पूजन की जो झलक पूरे विश्व को जाती है, वह महिला सशक्तिकरण, सम्मान और हमारे सनातन धर्म की प्रतिष्ठा को स्थापित करता है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article GRAND NEWS : ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने माँ काली से मांगी प्रदेशवासियों की खुशहाली 
Next Article IPL 2025 PBKS vs RR Live: राजस्थान ने पंजाब को दिया 206 रनों का लक्ष्य, यशस्वी ने जड़ा तूफानी फिफ्टी  IPL 2025 PBKS vs RR Live : राजस्थान ने पंजाब को दिया 206 रनों का लक्ष्य, यशस्वी ने जड़ा तूफानी फिफ्टी 

Latest News

Aaj ka Rashifal 19 May 2025 : आज सोमवार इन राशियों पर बरसेगी शिवजी की कृपा, जानें अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 19, 2025
RAIPUR NEWS : शदाणी दरबार में ज्ञानवर्धन शिविर का आयोजन 25 मई तक, बड़ी संख्या में शामिल हो रहे बच्चे
छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
CG NEWS: उद्योग मंत्री ने दी 01 करोड़ 20 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
CG NEWS: प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुुर में आयोजित समाधान शिविर का किया औचक निरीक्षण
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?